गुरु आपके उपकार का,
Guru Purnima 2024 Wishes: आज, 21 जुलाई, 2024 को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन सभी गुरुओं की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में गुरु के स्थान को सबसे ऊंचा माना गया है। गुरु हमें जीवन के सत्य-असत्य से परिचित कराते हैं। साथ ही सफलता के शिखर तक पहुंचने की राह भी दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य से जुड़े आदि कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। बता दें महर्षि वेद व्यास जी को संसार का पहला गुरु माना गया है। उन्होंने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना भी की थी। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के खास अवसर पर आप अपने प्रिय गुरुजनों को इन खास संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं।