Raksha Bandhan 2024 Wishes and Quotes in Hindi: सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन आज यानी 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। आज सावन माह का अंतिम सोमवार और सावन पूर्णिमा भी हैं। ऐसे में राखी का दिन और भी शुभ माना जा रहा है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन को रिश्तों में मिठास और विश्वास बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इस दौरान भाई बहन को उम्र भर रक्षा का वचन देता है।
Raksha Bandhan 2024 Wishes: रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों को इन खूबसूरत संदेशों से दें शुभकामनाएं
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
आया राखी का त्योहार
छाई खुशियों की बहार
एक रेशम की डोरी से बांधा
एक बहन ने अपने भाई की कलाई पर प्यार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
आसमान पर सितारे है जितने,
उतनी जिंदगी हो तेरी।
किसी की नजर न लगे,
दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से
बस यह दुआ है मेरी।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं