फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: आज राखी में बहन को भूलकर भी न दें ये 4 उपहार, माना जाता है अशुभ

Mon, 19 Aug 2024 05:27 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 19 Aug 2024 05:27 AM IST
सार

Raksha Bandhan :रक्षा बंधन के मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देकर इस खास दिन को और खास बनाते हैं। मगर शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें उपहार के तौर पर देने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
raksha bandhan 2024 do not give these 4 gift to your sister in hindi
उपहार - फोटो : freepik

Raksha Bandhan Gift: आज यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार है। रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। आर के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। रक्षा बंधन के मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देकर इस खास दिन को और खास बनाते हैं। उपहार देने का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह व्यक्त करना होता है। आजकल, लोग रक्षा बंधन के लिए कई तरह के क्रिएटिव और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भी देते हैं। जैसे कि फोटो फ्रेम, मग, या कोई हैंडमेड आइटम। ये गिफ्ट्स इस त्योहार को और भी यादगार बना देते हैं। मगर शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें उपहार के तौर पर देने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये उपहार देने से भाई-बहन के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि राखी के दिन कौन से उपहार नहीं देने चाहिए।

raksha bandhan 2024 do not give these 4 gift to your sister in hindi
उपहार - फोटो : freepik
काला वस्त्र
काले रंग को शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। काले रंग का वस्त्र दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए राखी के दिन अपनी बहन को काले रंग का कोई भी वस्त्र उपहार में नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2024: कब है रक्षा बंधन? जान लें क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
raksha bandhan 2024 do not give these 4 gift to your sister in hindi
उपहार - फोटो : freepik
जूती या सैंडिल
जूते और सैंडिल को अशुभ माना जाता है। इनके दान करने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए राखी के दिन अपनी बहन को जूते या सैंडिल उपहार में नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2024 do not give these 4 gift to your sister in hindi
शीशा - फोटो : freepik
शीशा
शीशा भी एक ऐसा उपहार है जिसे राखी के दिन नहीं देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, शीशा देने से घर में कलह और तनाव पैदा होता है। इसलिए अपनी बहन को शीशा उपहार में नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
raksha bandhan 2024 do not give these 4 gift to your sister in hindi
उपहार - फोटो : freepik
धारदार और नुकीली चीजें
धारदार और नुकीली चीजें जैसे सुई के साथ-साथ स्केलपेल, लैंसेट, रेज़र ब्लेड, कैंची, धातु के तार, रिट्रैक्टर, क्लैम्प, पिन, स्टेपल, कटर और कांच आदि को भी राखी के दिन उपहार में नहीं देना चाहिए। इन चीजों को देने से भाई-बहन के रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed