फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima Wishes: गुरु पूर्णिमा का पर्व आज, इन खूबसूरत संदेशों से करें शिक्षकों का आभार व्यक्त

Thu, 10 Jul 2025 10:18 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

Happy Guru Purnima Wishes in Hindi: 'गुरु पूर्णिमा' हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। शास्त्रों के मुताबिक इस तिथि पर महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Happy Guru Purnima 2025 Wishes Quotes Messages Images WhatsApp and Facebook Status in Hindi
Guru Purnima 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Guru Purnima 2025 Wishes in Hindi: 'गुरु पूर्णिमा' हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। आज यानी 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। शास्त्रों के मुताबिक इस तिथि पर महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गुरुजनों की उपासना और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का विधान है। इसलिए इसी उपलक्ष्य में स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों पर गुरुजनों को सम्मानित किया जाता है।

दरअसल, हम सभी के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। इन्हीं के जरिए व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को पूरा करने का मार्गदर्शन पाता है। इसके अलावा गुरुजनों की सहायता से समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा समझ आती हैं। यही नहीं गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए उनके प्रति प्रेम, लगाव और सम्मान व्यक्त करने के लिए आज का दिन यानी गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद खास है। इस दौरान आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं..

Happy Guru Purnima 2025 Wishes Quotes Messages Images WhatsApp and Facebook Status in Hindi
Happy Guru Purnima 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Guru Purnima 2025 Wishes Quotes Messages Images WhatsApp and Facebook Status in Hindi
Happy Guru Purnima 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Guru Purnima 2025 Wishes Quotes Messages Images WhatsApp and Facebook Status in Hindi
Happy Guru Purnima 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

माटी से मूरत गढ़े,सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु,भव से देता त्राण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!

विज्ञापन
Happy Guru Purnima 2025 Wishes Quotes Messages Images WhatsApp and Facebook Status in Hindi
Happy Guru Purnima 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed