Happy Govardhan Puja 2025 Wishes: गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की दिव्य लीलाओं की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि जब इंद्रदेव ने गोकुलवासियों पर प्रकोपस्वरूप भारी वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को उसकी छांव में सुरक्षित किया। इसी उपलक्ष्य में हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार गोवर्धन पूजा आज यानी 22 अक्तूबर को मनाई जाएगी ।
Govardhan Wishes 2025: इन संदेशों से दें करीबियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, पाएं श्रीकृष्ण का आशीर्वाद
Happy Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की लीलाओं की स्मृति में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। इस दिन गोबर से पर्वत बनाकर पूजा और 56 भोग अर्पित किए जाते हैं, साथ ही परिजन और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजी जाती हैं।
गोवर्धन पर्वत सा विशाल बने हृदय,
सबकी मदद को उठें आपके हाथ।
मिलता रहे इस काम में
आपको गोपाल का आशीर्वाद।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
इस गोवर्धन यही है कामना…
अन्न-धन की न रहे कोई कमी,
घर-आंगन में बरसें खुशियां,
कान्हा की कृपा से बनता जाए हर काम।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
कान्हा की बांसुरी की प्रेममय धुन सा,
मधुर संगीत जीवन में घुल जाए।
इस गोवर्धन पूजा आप गिरिराज से,
खुशियों का आशीर्वाद पाएं।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
कान्हा की भक्ति और शक्ति से जीवन में आए तरक्की।
बांसुरी की मीठी धुन सी खुशहाल हो जाए जिंदगी।।
गिरिराज गोवर्धन की कृपा से घर में बनी रहे सुख-समृद्धि।।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं