Govardhan Puja Samagri List in Hindi: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस बार यह शुभ अवसर 22 अक्टूबर, बुधवार को है। आम तौर पर गोवर्धन पूजन दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार अमावस्या की तिथि दो दिन होने के कारण पूजा बुधवार को होगी। इस खास दिन को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर अपने गाँव की रक्षा की थी।
Govardhan Puja 2025 Samagri List: इन चीज़ों के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट
Govardhan Puja Samagri: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है, जो इस बार 22 अक्तूबर, बुधवार को है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, इसलिए पूजा के लिए आवश्यक सभी सामग्री की पूरी लिस्ट हमने आपके लिए तैयार की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन पूजन सामग्री सूची
- गोबर – गोवर्धन पर्वत का आकार बनाने के लिए
- मिट्टी का दीया – पूजा में दीप जलाने के लिए
- घी – दीयों में लगाने और हवन में उपयोग के लिए
- बाती या रुई – दीपक के लिए
- गंगाजल या साफ पानी – पूजा में छिड़कने और आचमन के लिए
- आम के पत्ते – कलश की सजावट के लिए
- नारियल – कलश पर स्थापित करने के लिए
- सुपारी – कलश और पूजा में चढ़ाने के लिए#
- सिक्के या मुद्रा – लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है
अन्नकूट एवं भोग सामग्री
- कच्चा चावल
- गेहूं
- दूध
- दही
- घी
- गुड़
- मिश्री
- फल जैसे केला, सेब, अनार
- सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, किशमिश
- मिठाइयां – लड्डू, पेड़ा, खीर आदि
अन्य पूजन सामग्री
- लाल कपड़ा – पूजा स्थल पर बिछाने के लिए
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर का मिश्रण)
- कपूर – आरती के लिए
- अगरबत्ती या धूपबत्ती
- गेंदे के फूल
- पुष्पमाला
- तुलसी के पत्ते
- रोली, हल्दी, चावल (अक्षत)
- पान के पत्ते और लौंग
गोवर्धन पूजा की मुख्य आवश्यकताएं
गोबर, मिट्टी के दीये, घी, बाती, गंगाजल, कलश, सुपारी, सिक्के, फूल, तुलसी पत्र, कपूर, धूप, मिठाई, फल, चावल, गुड़, दूध, दही, पान, लौंग, लाल कपड़ा और गाय के लिए चारा ये सभी चीजें गोवर्धन पूजा को पूरी तरह से करने के लिए जरूरी होती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।