फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं? जानें जवाब और इससे जुड़े जरूरी नियम

Tue, 27 Oct 2026 01:17 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

Period Me Karwa Chauth Vrat Rakhe Ya Nahi: करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। ऐसे में पीरियड्स के दौरान व्रत रखने, पूजा-पाठ करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब जानें।

विज्ञापन
karwa chauth fast in periods rules know period me karwa chauth vrat rkhe ya nahi
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Period Me Karwa Chauth Vrat Rkhe Ya Nahi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर करवा माता के साथ भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। शास्त्रों में इस पर्व को प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि अगर करवा चौथ के दिन पीरियड्स चल रहे हों, तो क्या व्रत रखना चाहिए? पूजा-पाठ कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? आइए, जानते हैं इन सवालों के जवाब।



करवा चौथ 2026
दृक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को मान्य होगा।

Trending Videos
karwa chauth fast in periods rules know period me karwa chauth vrat rkhe ya nahi
करवा चौथ 2026 - फोटो : freepik
पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?
अगर करवा चौथ के दिन मासिक धर्म चल रहा है, तो आप इस व्रत को रख सकती हैं। आपको करवा चौथ व्रत को छोड़ने की आवश्यकता नहीं हैं। हालांकि, अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए आप एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

 
karwa chauth fast in periods rules know period me karwa chauth vrat rkhe ya nahi
करवा चौथ 2026 - फोटो : freepik

पीरियड्स में करवा चौथ के दौरान किन नियमों का ध्यान रखें?

  • अपनी श्रद्धा के अनुसार करवा चौथ की कथा सुन सकती हैं।
  • भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता का मन ही मन स्मरण कर सकती हैं।
  • पूजा में शामिल होने को लेकर अपने परिवार की परंपराओं का पालन कर सकती हैं।
  • कमजोरी या थकान महसूस होने पर शरीर को आराम दें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth fast in periods rules know period me karwa chauth vrat rkhe ya nahi
करवा चौथ 2026 - फोटो : freepik

क्या पीरियड्स में करवा चौथ का भोग बना सकते हैं?
मासिक धर्म के दौरान भोजन बनाने और पूजा का भोग तैयार करने को लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं। यदि आपके परिवार में इस दौरान पूजा का भोजन बनाने की मनाही है, तो घर के किसी अन्य सदस्य की सहायता ले सकती हैं। साथ ही भोग भी किसी दूसरी महिला से लगवा सकती हैं।

पीरियड्स में करवा चौथ पर चांद की पूजा कैसे करें?
यदि मासिक धर्म के दौरान आप इस व्रत को रख रही हैं, तो आप चांद को पानी दे सकती हैं। हालांकि, आप दीप न जलाएं। इस दौरान चंद्रमा का मानसिक स्मरण कर सकती हैं। घर की किसी दूसरी महिला से आप दीप जलवाकर पूजा कर सकती हैं। इस दौरान भूल की क्षमा मांगकर आप व्रत का पारण कर सकती हैं।
करवा चौथ व्रत 2026: यहां जानें पूजा की सरल विधि, पूजन सामग्री, कथा और प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कब सुनें कथा और कितने बजे निकलेगा चांद? सरगी से पूजा तक जानें जरूरी सवालों के जवाब
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed