फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa chauth 2026 puja muhurat sargi time daan and upay know moonrise time on karwa chauth

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कब सुनें कथा और कितने बजे निकलेगा चांद? सरगी से पूजा तक जानें जरूरी सवालों के जवाब

Tue, 27 Oct 2026 12:42 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 27 Oct 2026 12:42 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। जानें सरगी, पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय समेत 10 जरूरी बातें।

विज्ञापन
karwa chauth 2026 puja muhurat sargi time daan and upay know moonrise time on karwa chauth
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को रखा जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सरगी खाने से लेकर पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने तक कई परंपराओं का पालन किया जाता है। ऐसे में महिलाओं के मन में सरगी खाने का सही समय, पूजा का शुभ मुहूर्त, कथा सुनने और चांद निकलने के समय को लेकर कई सवाल होते हैं। आइए, जानते हैं करवा चौथ से जुड़े इन जरूरी सवालों के जवाब।

विज्ञापन
Trending Videos

कब रखा जाएगा करवा चौथ 2026 का व्रत?
दृक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?
करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान करवा माता की पूजा कर सकती हैं।

करवा चौथ पर सरगी खाने का सही समय क्या है?
करवा चौथ के दिन सरगी सूर्योदय से पहले खाने की परंपरा है। इस साल सरगी खाने का समय सुबह 3 बजकर 30 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा।

करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा?
करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। दृक पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर को चंद्रोदय का संभावित समय रात 8 बजकर 17 मिनट है। हालांकि, कुछ समय आगे भी बढ़ सकता है।

करवा चौथ की पूजा सामग्री में क्या-क्या शामिल करें?
  • मिट्टी का करवा या कलश
  • पूजा की थाली और जल का लोटा
  • भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की तस्वीर
  • धूप, अगरबत्ती और दीपक
  • घी या तेल और रुई की बत्तियां
  • रोली, कुमकुम, हल्दी और अक्षत
  • ताजे फूल और फूलों की माला
  • लाल चुनरी और अन्य पूजन वस्त्र
  • मिठाई, फल और प्रसाद
  • साफ जल और गंगाजल
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल से भरा पात्र
  • करवा सजाने की सामग्री
  • करवा चौथ की कथा की पुस्तक
  • पूजा के लिए आसन

करवा चौथ पर चांद की पूजा कैसे की जाती है?
करवा चौथ पर चंद्रमा निकलने के बाद चंद्रदेव के दर्शन करें। फिर उनकी पूजा करें और दीप जलाएं। चांद को जल देकर छलनी में दीपक रखकर पति का चेहरा देखें। इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

सरगी की थाली में क्या-क्या होता है?
करवा चौथ पर सरगी सास की ओर से बहू को दी जाती है। इसमें भोजन, फल, मिठाई, सूखे मेवे शामिल होते हैं। इसके अलावा सुहाग से जुड़ी सामग्री और वस्त्र होते हैं।

पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि करवा चौथ के व्रत के समय आपको पीरियड्स होते हैं, तो आप पूजा न करें। लेकिन आप निर्जला व्रत रख सकती हैं।

करवा चौथ की कथा कब सुननी चाहिए?
करवा चौथ की पूजा में करवा माता की कथा सुनने का विधान होता है। आप शाम को पूजा के शुभ मुहूर्त में कथा सुनें। इसके बाद दान से जुड़ी सामग्रियों को एकत्रित कर माता के पास रखें, जिसे व्रत पारण के बाद दान करें।

पति दूसरे शहर या विदेश में हों, तो करवा चौथ की पूजा कैसे करें?
अगर करवा चौथ के दिन पति दूसरे शहर या विदेश में हैं, तो महिलाएं अपनी परंपरा और श्रद्धा के अनुसार पूजा कर सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि वीडियो कॉल के जरिए पति के दर्शन करके भी व्रत से जुड़ी परंपराएं निभाई जा सकती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा पूरी करने के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।

क्या गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान लंबे समय तक भोजन और पानी न लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है। 

करवा चौथ पर छलनी से चांद क्यों देखते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ पर छलनी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इससे सभी तरह की नकारात्मकताएं दूर होती हैं और सभी तरह की परेशानियां कम होने की भी मान्यताएं हैं। इस दौरान महिलाएं पति के सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना भी करती हैं। 

करवा चौथ पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है?
धार्मिक अनुसार सुहागिन महिलाओं को मेहंदी, महावर, लाल चुनरी आदिन जैसी सुहाग की चीजों का दान करना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य बढ़ने की मान्यता है।

 

करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed