फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Govardhan Puja Wishes 2023: इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Tue, 14 Nov 2023 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Facebook Whatsapp Status Images Quotes Message Wallpapers In Hindi
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Quotes Images Whatsapp Status Facebook Messages And Wallpapers: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस पावन दिन की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को खूबसूरत संदेश भी भेजें जाते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को गोवर्धन पूजी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Facebook Whatsapp Status Images Quotes Message Wallpapers In Hindi
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Facebook Whatsapp Status Images Quotes Message Wallpapers In Hindi
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्यौहार खुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना!

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Facebook Whatsapp Status Images Quotes Message Wallpapers In Hindi
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

कृष्ण की शरण में आकर,
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम
सच्चे मन से मनाते हैं!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Facebook Whatsapp Status Images Quotes Message Wallpapers In Hindi
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed