Happy Dev Uthani Ekadashi 2022 Gyaras Wishes Images Quotes Messages: सभी व्रत में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। सभी एकादशी में से कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी का विशेष महत्व होता है। यह एकादशी एक अबूझ मुहूर्त है। एकादशी के व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस तिथि पर पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं और दोबारा से सृष्टि का संचालन करते हैं। देवउठनी एकादशी से सभी तरह के शुभ और मांगलिक शुरू हो जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से मां तुलसी का विवाह किया जाता है। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह की तैयारियां और विवाह कार्य उसी तरह से किए जाते हैं जिस प्रकार से कोई आम विवाह संपन्न होते हैं। देवोत्थान एकादशी पर सुबह से ही घर की साफ-सफाई की जाती है फिर स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान के साथ करते हुए मंत्रों का जाप किया जाता है। देवउठनी एकादशी के अवसर आप अपने दोस्तों,रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेजकर इस त्योहार को खास बना सकते हैं।
Happy Dev Uthani Ekadashi 2022: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों भेजें देवोत्थान एकादशी की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उठो देव हमारे,उठो इष्ट हमारे
खुशियों से आंगन भर दो
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख के सहारे
उन्हें खुशियों से नवाजें
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम
विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे हम
आप भी होना खुशियों में शामिल
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
सबसे सुंदर वो नजारा होगा
दीवार पे दीयों का माला होगा
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी और
आपके लिए पहला विश हमारा होगा
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।।
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं