मार्गशीर्ष मास 2026 कैलेंडर: यहां देखें अगहन महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और खरमास की तारीख
Margashirsha Calendar 2026: साल 2026 में मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इस पूरे महीने में पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, शंख पूजन और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तारीखों की पूरी सूची।
मार्गशीर्ष मास 2026 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
25 नवंबर 2026, बुधवार: रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
27 नवंबर 2026, शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
30 नवंबर 2026, सोमवार: झंडा दिवस
1 दिसंबर 2026, मंगलवार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी
5 दिसंबर 2026, शनिवार: योगेश्वर द्वादशी
6 दिसंबर 2026, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
7 दिसंबर 2026, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026, मंगलवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
10 दिसंबर 2026, गुरुवार: चंद्र दर्शन
13 दिसंबर 2026, रविवार: कृच्छ्र चतुर्थी
14 दिसंबर 2026, सोमवार: विवाह पंचमी
15 दिसंबर 2026, मंगलवार: सुब्रह्मण्य षष्ठी, स्कंद षष्ठी
16 दिसंबर 2026, बुधवार: धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
17 दिसंबर 2026, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी
20 दिसंबर 2026, रविवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर 2026, सोमवार: मत्स्य द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
22 दिसंबर 2026, मंगलवार: हनुमान जयंती (कन्नड़)
23 दिसंबर 2026, बुधवार: दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
मार्गशीर्ष मास में कब से शुरू होगा खरमास?
मार्गशीर्ष महीने में ही सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को धनु संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ खरमास की शुरुआत हो जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। वे 14 जनवरी 2027 की रात 9 बजकर 14 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे।
इस अवधि को खरमास कहा जाता है, जो लगभग एक महीने तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसलिए इस समय को पूजा-पाठ, दान और धार्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है।
मार्गशीर्ष महीने में रखें इन नियमों का ध्यान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
क्या करें?
मार्गशीर्ष मास में प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। हालांकि, एकादशी और रविवार को तुलसी में जल चढ़ाने से बचने की मान्यता है। शाम के समय घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है।
क्या न करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा जीरे का सेवन न करने की भी कुछ परंपराओं में सलाह दी जाती है। इस महीने सात्विक भोजन, संयम और नियमित पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना शुभ माना जाता है।
अग्नि देव की स्तुति: ऋग्वेद के प्रथम मंत्र से मिलती हैं जीवन की ये 4 अनमोल सीख, जानें इसका महत्व
