Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Agahan Maas 2026 rules and puja benefits in hindi know margashirsha mahina ke niyam

मार्गशीर्ष मास 2026: शुभ संयोग के साथ मार्गशीर्ष मास शुरू, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Thu, 26 Nov 2026 11:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 26 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

Agahan Maas 2026: मार्गशीर्ष मास 25 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है। भगवान विष्णु को समर्पित इस महीने में पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानें वे 3 काम, जिन्हें करने से अशुभ फल मिल सकता है।
 

विज्ञापन
Agahan Maas 2026 rules and puja benefits in hindi know margashirsha mahina ke niyam
Agahan Maas 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Agahan Maas 2026: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 25 नवंबर 2026 से हो चुकी है। भगवान विष्णु को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने दान और जरूरतमंदों की मदद करने से पुण्य फल मिलता है। हालांकि, इस महीने कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन गलतियों से व्यक्ति को अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष मास में किन 3 कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

मार्गशीर्ष मास 2026 कैलेंडर: यहां देखें अगहन महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और खरमास की तारीख

विज्ञापन
Trending Videos

पूजा-पाठ के नियमों में लापरवाही न करें
मार्गशीर्ष मास में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस पूरे महीने भगवान विष्णु की आराधना करते समय पूजा से जुड़े नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान नियमित रूप से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। 
विवाह पंचमी 2026: पति-पत्नी जरूर करें ये 5 काम, वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास
किसी का अपमान न करें और कटु वाणी से बचें
मार्गशीर्ष मास में किसी भी व्यक्ति का अपमान करने या उसके प्रति गलत व्यवहार करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति को पूरे महीने अपने व्यवहार में विनम्रता रखनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी जीवन में बढ़ता है।
अगहन मास 2026: भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं ये चीजें, मार्गशीर्ष माह में करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य फल
मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से रहें दूर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष मास में खानपान की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस पूरे महीने मांस-मदिरा और अन्य तामसिक खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। सात्विक भोजन करना और अपने खानपान में शुद्धता बनाए रखना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन

मार्गशीर्ष मास 2026 के व्रत-त्योहारों की जानकारी
25 नवंबर 2026, बुधवार: रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
27 नवंबर 2026, शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
30 नवंबर 2026, सोमवार: झंडा दिवस
1 दिसंबर 2026, मंगलवार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी
5 दिसंबर 2026, शनिवार: योगेश्वर द्वादशी
6 दिसंबर 2026, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
7 दिसंबर 2026, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026, मंगलवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
10 दिसंबर 2026, गुरुवार: चंद्र दर्शन
13 दिसंबर 2026, रविवार: कृच्छ्र चतुर्थी
14 दिसंबर 2026, सोमवार: विवाह पंचमी
15 दिसंबर 2026, मंगलवार: सुब्रह्मण्य षष्ठी, स्कंद षष्ठी
16 दिसंबर 2026, बुधवार: धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
17 दिसंबर 2026, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी
20 दिसंबर 2026, रविवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर 2026, सोमवार: मत्स्य द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
22 दिसंबर 2026, मंगलवार: हनुमान जयंती (कन्नड़)
23 दिसंबर 2026, बुधवार: दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed