{"_id":"67e3cca1f57a27d4990d9712","slug":"chaitra-navratri-2025-upay-to-according-zodiac-sign-know-kab-hai-navratri-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2025: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें उपाय, घर में बरकत से लेकर व्यापार में होगा लाभ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chaitra Navratri 2025: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें उपाय, घर में बरकत से लेकर व्यापार में होगा लाभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 06:07 AM IST
सार
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हिंदू नववर्ष का प्रतीक माना जाता है। बता दें, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से जहां नवरात्रि की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
1 of 6
Chaitra Navratri 2025
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे हिंदू नववर्ष का प्रतीक माना जाता है। बता दें, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से जहां नवरात्रि की शुरुआत होती है, वहीं इस तिथि से हिंदू नववर्ष भी लगता है। इस साल 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि है और 6 अप्रैल के दिन इसका समापन किया जाएगा। ये नौ दिन देवी के नौ अलग-अलग रूपों को समर्पित है। इस दौरान इन सभी स्वरूपों की भव्य पूजा की जाती है, इतना ही नहीं भक्तजन सच्चे भाव से उपवास भी रखते हैं।
कहते हैं कि यदि सच्चे मन से नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना और व्रत किया जाए, तो साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, इतना ही नहीं घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इस वर्ष देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे धन वृद्धि का संकेत माना जाता है। ऐसे में आप इस नवरात्रि अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इससे घर में बरकत, व्यापार में लाभ, करियर में तरक्की, निवेश में लाभ समेत कई अन्य फायदे मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं
2 of 6
मेष राशि वाले नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल या चुनरी चढ़ा सकते हैं।
- फोटो : freepik
अपनी राशि के अनुसार करें उपाय
मेष राशि वाले नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग का फूल या चुनरी चढ़ा सकते हैं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
वृषभ राशि के लोग नवरात्रि में देवी को सफेद रंग के फूल अर्पित करें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
3 of 6
कर्क राशि वाले नवरात्रि के दिनों में देवी की विधि विधान से पूजा करें।
- फोटो : freepik
मिथुन राशि के जातक देवी को केवड़ा के पुष्प अर्पित कर सकते हैं। इस दौरान आप देवी को हरे रंग का कोई फल भी चढ़ा सकते हैं।
कर्क राशि वाले नवरात्रि के दिनों में देवी की विधि विधान से पूजा करें। इस दौरान उन्हें सफेद वस्त्र भी अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंह राशि वालों के लिए माता को गुड़ का भोग लगाना लाभकारी साबित होगा।
- फोटो : freepik
सिंह राशि वालों के लिए माता को गुड़ का भोग लगाना लाभकारी साबित होगा। इससे कार्यों में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं।
कन्या राशि के जातक नैवेद्य में खीर का भोग लगाकर देवी को हरे वस्त्र अर्पण करें।
विज्ञापन
5 of 6
तुला राशि के लोग नवरात्रि की पूजा के बाद कन्याओं को सफेद रूमाल भेंट कर सकते हैं।
- फोटो : adobe
तुला राशि के लोग नवरात्रि की पूजा के बाद कन्याओं को सफेद रूमाल भेंट कर सकते हैं। इस उपाय से नौकरी में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
वृश्चिक राशि वाले देवी की पूजा करें। इसके बाद सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 बार पाठ करें। मान्यता है कि इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
धनु राशि के जातक नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का संपूर्ण पाठ करें। यह आपके लिए कल्याणकारी साबित होगा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।