Anant Chaturdashi Ki Shubhkamnaein: आज यानी 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा और गणेश उत्सव के समापन का प्रतीक है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाए जाने वाला यह पर्व भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है, घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं। यही कारण है कि यह पर्व हर वर्ष बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
Happy Anant Chaturdashi 2025:अनंत चतुर्दशी आज, इन संदेशों के जरिये अपने परिजनों को भेजें शुभकामना
Happy Anant Chaturdashi Wishes: अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा और गणेश उत्सव के समापन का प्रतीक है। इस अवसर पर भक्तजन भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और अनंत सूत्र धारण करते हैं, जिसकी चौदह गांठें चौदह लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं।
ऊँ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
श्रीहरि हैं सबके दाता,
विष्णु जी ही भाग्यविधाता,
जब कोई और काम नहीं आता,
नारायण ही साथ निभाता।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब इस ज़िन्दगी में
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं