फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Aarti Lyrics: आज करें ये आरती, गणेश जी करेंगे हर मनोकामना पूरी

Fri, 09 Sep 2022 10:09 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Ji Ki Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें ये आरती - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Chaturthi 2022 Arti Lyrics: भाद्रपद माह के भाद्रपद माह की गणेशोत्सव का आज अंतिम दिन है। आज गणेश विसर्जन है।  गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद बप्पा अपने धाम वापस लौट जाते हैं। इस साल 31 अगस्त 2022 को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य देव, सुख संपदा और समृद्धि प्रदान करने वाले देवता भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।  मान्यता है गणेश जी की आरती करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए आप भी गणेश चतुर्थी की पूजा में ये आरती जरूर करें। लेकिन आरती करने के कुछ नियम होते हैं, जिसका पालन  भी करना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी आरती। 

Ganpati Ji Ki Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें ये आरती - फोटो : iStock

गणेश जी की आरती 
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

Ganpati Ji Ki Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें ये आरती - फोटो : iStock

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganpati Ji Ki Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें ये आरती - फोटो : iStock

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

विज्ञापन
Ganpati Ji Ki Aarti Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Lyrics In Hindi
गणेश चतुर्थी पर करें ये आरती - फोटो : istock

सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed