Ganesh Visarjan 2022: आज गणेश विसर्जन है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को सब अपने घर बुलाकर उनका स्वागत सत्कार करते हैं और दसवें दिन उनको भारी मं से विदाई देते हैं।आज 9 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। आज के ही दिन अनंत चतुर्दशी भी मनाई जाती है। भगवान गणेश दुखों का नाश और संकट दूर करने वाले देवता माने गए हैं। इनकी पूजा सभी देवी देवताओं से पहले होती है। यह सभी के कष्टों को हर लेने वाले हैं। गणेश विसर्जन के दौरान भक्त पूरे जोर शोर से ढोल नगाड़ों के साथ श्री गणेश को विदा करते हैं। श्री गणेश को विदा करते समय भक्त पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। गणेश जी की पूजा के समय गणेश जी की आरती मान्यता है गणेश जी की आरती करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए आप भी गणेश चतुर्थी की पूजा में ये आरती जरूर करें। यहां पढ़ें पूरी आरती।
Ganesh ji ki Aarti: करें गणपति जी की ये आरती, सुख-शांति से भर जाएगा घर
जय देव जय देव आरती...
सुख करता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची
नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची
सर्वांगी सुन्दर उटी शेंदु राची
कंठी झलके माल मुकताफळांची
जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकमाना पूर्ति
जय देव जय देव
रत्नखचित फरा तुझ गौरीकुमरा
चंदनाची उटी कुमकुम केशरा
हीरे जडित मुकुट शोभतो बरा
रुन्झुनती नूपुरे चरनी घागरिया
जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकमाना पूर्ति
जय देव जय देव
लम्बोदर पीताम्बर फनिवर वंदना
सरल सोंड वक्रतुंडा त्रिनयना
दास रामाचा वाट पाहे सदना
संकटी पावावे निर्वाणी रक्षावे सुरवर वंदना
जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकमाना पूर्ति
जय देव जय देव
शेंदुर लाल चढायो अच्छा गजमुख को
दोन्दिल लाल बिराजे सूत गौरिहर को
हाथ लिए गुड लड्डू साई सुरवर को
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को
जय जय जय जय जय
जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता
जय देव जय देव