{"_id":"5e64d8468ebc3ec559283e0b","slug":"falgun-purnima-2020-do-these-work-in-purnima-tithi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आज, जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जरूर करें ये काम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आज, जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जरूर करें ये काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाल्गुन पूर्णिमा 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। यह तिथि धार्मिक रूप से बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के अलावा सूर्य भगवान की पूजा और दान करने की परंपरा भी प्रचलित है। पूर्णिमा वह दिन है जिसमें चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति में होता है। पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन इस खास उपाय को करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है।
2 of 6
फाल्गुन पूर्णिमा 2020
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा मन का कारक और मां का सूचक है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है और चन्द्रमा जैसे-जैसे कृष्ण पक्ष में छोटा व शुक्ल पक्ष में पूर्ण होता है वैसे-वैसे मनुष्य के मन पर भी चन्द्र का प्रभाव पड़ता है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले आसान उपाय।
3 of 6
पीपल पेड़
शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चावल
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।