Eid-ul-Adha 2023 Mubarak: बकरीद इस्लामी पर्वों में दूसरा सबसे शुभ त्योहार है। इस साल 29 जून को बकरीद मनाया जाएगा। दुनिया भर के मुसलमान इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मनाते हैं। इस्लाम में बकरीद का खास महत्व है। बकरीद को ईद उल-अजहा भी कहा जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया है। इस्लाम धर्म में बकरीद को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बकरीद काफी महत्वपूर्ण पर्व है। बकरीद के इस ख़ास मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन प्यारे-प्यारे संदेश के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं।
Bakrid 2023 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को इन शुभकामना संदेशों से दें बकरीद की मुबारकबाद
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
बकरीद मुबारक 2023
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए.
बकरीद मुबारक 2023
समंदर को उसका किनारा मुबारक़
चांद को सितारा मुबारक़
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक़
आपको और आपके परिवार को बकरीद मुबारक।
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
आपको मुबारक हो बकरीद