DevShayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap: देवशयनी एकादशी साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। पुराणों में उल्लेख है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल में राजा बलि के यहां योगनिद्रा में निवास करते हैं और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को प्रस्थान करते हैं। इसी कारण से इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है। शयनी एकादशी, महा एकादशी, प्रथमा एकादशी, पद्मा एकदशी, देवशयनी एकदशी, देवपोधि एकदशी, आषाढ़ी एकदशी, तोली एकदशी और प्रबोधनी एकदशी भी कहलाती है। आषाढ़ मास से कार्तिक मास तक की अवधि को चातुर्मास्य कहा जाता है। इन चार महीनों में भगवान क्षीर सागर की अनंत शय्या पर शयन करते हैं। इन चार महीनों में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस बार 29 जून को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के जाप से सभी मनोकामना पूरी होती है। देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें मंत्र जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन