फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर होंगे सभी विघ्न दूर, बस करें इन मंत्रों का जाप

Sat, 15 Feb 2025 06:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 06:45 AM IST
सार

Ganesh ji Mantra : यदि आप द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत कर रहे हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दिन गणेश जी का स्मरण करते हुए कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं ये मंत्र।

विज्ञापन
Dwijapriya Sankashti Chaturthi Vrat 2025 Mantra Jaap to please Lord Ganesha Know Puja Muhurat
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 - फोटो : amar ujala

Dwijapriya Sankashti Chaturthi Mantra Jaap: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर श्रीगणेश की पूजा के साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी संकट समाप्त होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में। 



Sankashti Chaturthi Feb 2025: फरवरी में कब रखा जाएगा द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें तिथि और मुहूर्त
Holi 2025: लड्डू गोपाल के साथ खेलना चाहते हैं होली, इन चीजों से बने गुलाल का करें उपयोग
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जपें भगवान शिव के ये 108 नाम, हर इच्छा होगी पूरी
Mahashivratri 2025: वैवाहिक जीवन में चल रही है परेशानी ? तो महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

Dwijapriya Sankashti Chaturthi Vrat 2025 Mantra Jaap to please Lord Ganesha Know Puja Muhurat
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 - फोटो : instagram

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी तिथि 
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 15 फरवरी, शनिवार, रात्रि 11: 53  मिनट से  
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त:17 फरवरी, सोमवार रात्रि 2 :15 मिनट तक
उदया तिथि के अनुसार, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 फरवरी को रखा जाएगा। 

Dwijapriya Sankashti Chaturthi Vrat 2025 Mantra Jaap to please Lord Ganesha Know Puja Muhurat
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 - फोटो : instagram

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:16 मिनट से प्रातः 06: 07 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02: 28 मिनट से दोपहर 03:12 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – सायं 06:09 मिनट से सायं 06:35 मिनट तक
अमृत काल- रात्रि 09:48 मिनट से रात्रि 11:36 मिनट तक
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dwijapriya Sankashti Chaturthi Vrat 2025 Mantra Jaap to please Lord Ganesha Know Puja Muhurat
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 - फोटो : instagram

इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ गं गणपतये नमः -  इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं और आप जो भी कार्य करना चाहते हैं उसमें आपको सफलता मिलती है। 
  • ॐ वक्रतुण्डाय हुं-  इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति शत्रुओं पर विजय प्राप्त करते हैं और साथ ही संकट भी दूर होते हैं। 
  • ॐ एकदंताय नमः - भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। 
  • ॐ लंबोदराय नमः - श्री गणेश के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
  • ॐ विघ्ननाशाय नमः - जैसा कि सबको ज्ञात है कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनके इस मंत्र को जो भी भक्त जाप करेगा उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed