फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी भाई को न बांधें ऐसी राखी, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 25 Aug 2026 03:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 25 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

रक्षा बंधन पर राखी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कुछ तरह की राखियां जीवन में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं। साथ ही आपकी सुख-समृद्धि पर भी इसका असर हो सकता है। 

विज्ञापन
Don't Buy these Rakhi on Raksha bandhan 2026 know rakhi rules in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला

रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस तिथि पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र व तरक्की की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। कहते हैं कि, भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास का भी प्रतीक होती है। साथ ही यह दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत करता है। इसलिए राखी का चयन हमेशा वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। कहते हैं कि, कुछ तरह की राखियां भाई को बांधने से बचना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती हैं और आपकी सुख-समृद्धि पर भी इसका असर हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किस तरह की राखियां नहीं खरीदनी चाहिए।


गुरु-मंगल के दुर्लभ संयोग से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन, पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

Don't Buy these Rakhi on Raksha bandhan 2026 know rakhi rules in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : iStock
रक्षाबंधन 2026 
  • 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को ही रक्षाबंधन का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। 
  • इस दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। 
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 7:33 बजे से सुबह 9:10 बजे तक
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 9:10 बजे से सुबह 10:46 बजे तक
 

भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग

Don't Buy these Rakhi on Raksha bandhan 2026 know rakhi rules in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : Adobe stock

भगवान की तस्वीर वाली राखी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान की तस्वीर वाली राखी भाई को नहीं बांधनी चाहिए। मान्यता है कि हाथ में इस तरह की राखी बांधना उचित नहीं होता। 

एविल आई वाली राखी
एविल आई यानी नजर से जुड़ी राखी बांधने से बचना चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार, ऐसी राखी नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है। इसलिए रक्षा बंधन जैसे शुभ अवसर पर सकारात्मक प्रतीकों वाली राखी को खरीदना बेहतर माना जाता है।

Raksha Bandhan 2026: भाई के लिए शुभ प्रतीकों के अनुसार सही राखी का करें चयन, जानिए राशियों के प्रकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Don't Buy these Rakhi on Raksha bandhan 2026 know rakhi rules in hindi
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : adobe stock

काले रंग की राखी
भाई की कलाई पर काले रंग की राखी बांधने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं में शुभ अवसरों पर काले रंग को उचित नहीं माना जाता है। इसलिए राखी खरीदते समय लाल, पीले, केसरिया जैसे शुभ रंगों वाली राखी का चयन करें।

प्लास्टिक की राखी
ज्योतिषियों के अनुसार, प्लास्टिक को राहु ग्रह से जोड़ा जाता है। ऐसे में रक्षा बंधन जैसे शुभ दिन पर इस तरह की राखी को खरीदने से बचना चाहिए। आप रेशम के धागे से बनी पारंपरिक राखी का चयन कर सकते हैं। इसे भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।

Bhadrapad Month Vrat Tyohar: 29 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद, जानें इस महीने पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed