फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है अपशकुन

Sat, 11 Nov 2023 12:01 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
diwali-2023-dos-donts-and diwali-ke-upay-remedies-of-maa-laxmi-blessings-in-hindi
Diwali 2023(दिवाली की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां) - फोटो : Amarujala

Diwali 2023: इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली का दिन बहुत शुभ होता है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और उनका स्वागत दीपोत्सव के साथ किया गया था। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएं, तो परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।



इस दौरान पूजा का विशेष महत्व है। हालांकि, पूजा के दौरान की गई गलतियां आपके ऊपर भारी भी पड़ सकती हैं। दरअसल, दिवाली की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को क्या प्रिय है और क्या अप्रिय है। इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही गलतियां होने की आशंका भी कम रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, दिवाली पूजा के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

diwali-2023-dos-donts-and diwali-ke-upay-remedies-of-maa-laxmi-blessings-in-hindi
Diwali 2023

घर में न करें अंधेरा
दिवाली के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। कहा जाता है कि जिस घर में गंदगी होती हैं वहां लक्ष्मी जी प्रवेश नहीं करती। इसलिए घर व पूजा स्थल को जरूर साफ कर लें। साथ ही पूजा के समय घर के दरवाजे बंद न करें। आमतौर पर दिवाली की रात में कुछ लोग घर की लाइट भी बंद कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। दिवाली के दिन रात भर घर में उजाला रखें।

diwali-2023-dos-donts-and diwali-ke-upay-remedies-of-maa-laxmi-blessings-in-hindi
Diwali 2023 - फोटो : Istock

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्ति
पूजा के पंडाल में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्ति का मुख पूर्व दिशा में रखें। पूजा में चांदी का सिक्का और कमल का फूल भी अवश्य रखें। भूलकर भी मुरझाए हुए फूल को मंदिर में न रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali-2023-dos-donts-and diwali-ke-upay-remedies-of-maa-laxmi-blessings-in-hindi
Diwali 2023 - फोटो : istock

घर में न हो टूटी चीजें
दिवाली पर साफ-सफाई का अधिक महत्व है। इस दौरान घर में कोई भी कबाड़ का सामान न रखें। यहीं नहीं घर से खराब घड़ी, फटे-पुराने कपड़े, अन्य कबाड़ के समान को जरूर निकाल दें।

विज्ञापन
diwali-2023-dos-donts-and diwali-ke-upay-remedies-of-maa-laxmi-blessings-in-hindi
Diwali 2023 - फोटो : istock

मांस-मछली न बनाएं
दिवाली के दिन घर की रसोई में कुछ भी ऐसा न बनाएं, जिससे आपके देवी देवता और मां लक्ष्मी नाराज हों जाएं। इस दौरान भूलकर भी मांस-मछली घर में ना बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed