फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023 Daan: दिवाली के दिन इन चीजों का दान करना होता है शुभ, घर में बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Sat, 11 Nov 2023 12:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे।

विज्ञापन
Diwali 2023 Donate these things on deepawali Goddess Lakshmi will bless you
Diwali 2023 Daan - फोटो : Amarujala

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली सभी के लिए विशेष महत्व रखती है। पूरे भारत में इसे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन जल्दी उठकर परिवार के साथ अपने पूर्वजों व कुल देवी देवताओं की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। साथ ही मुहूर्त के अनुसार भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।



धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिनुसार पूजा करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन दान करना का बेहद शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार जरूरतमंद को दान करने से व्यक्ति के कष्टों में कमी आती हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

Diwali 2023 Donate these things on deepawali Goddess Lakshmi will bless you
Diwali 2023 Daan - फोटो : सोशल मीडिया

अन्न दान करना होता है शुभ
दान करना पुण्य का काम है। व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कभी न कभी दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। हालांकि, दिवाली के दिन दान की महत्वता और बढ़ जाती है। कहते हैं दिवाली के दिन अन्न दान करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही पुण्य फल की भी प्राप्ति होती है।

Diwali 2023 Donate these things on deepawali Goddess Lakshmi will bless you
Diwali 2023 Daan - फोटो : iStock

वस्त्र दान करें
दिवाली के खास मौके पर जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि वस्त्र दान करने से हमारे देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Donate these things on deepawali Goddess Lakshmi will bless you
Diwali 2023 Daan - फोटो : pixa

फलों का दान

 

घर से बीमारीयों को दूर रखने के लिए दिवाली के दिन फलों का दान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो जरूरतमंद लोगों को फलों का दान करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
Diwali 2023 Donate these things on deepawali Goddess Lakshmi will bless you
Diwali 2023 Daan - फोटो : istock

पानी का दान
व्यक्ति को पानी का दान बिना जगजाहिर किए करना चाहिए। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति दीपावली के दिन पानी का दान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed