Dhanteras 2022 Date: दिवाली या दीपावली रोशनी का त्योहार है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर किसी को इस महापर्व का साल भर इंतजार रहता है। दीपोत्सव का यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का पर्व छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही किसी भी वस्तु की खरीदारी के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है। यही वजह है कि लोग इस दिन बर्तनों की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की चीजें भी खरीदते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है...
{"_id":"650a780c3ed141714d019eab","slug":"dhanteras-2023-date-puja-vidhi-shubh-muhurat-mahatva-and-shopping-time-on-dhanteras-kab-hai-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Fri, 10 Nov 2023 09:39 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- फोटो : iStock
धनतेरस 2023 तिथि
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी।
Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- फोटो : iStock
धनतेरस 2023 पूजा मुहूर्त
इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है। इसके अलावा यदि आप इस समय खरीदारी से चूक जाते हैं, तो 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट के बीच सामान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Date: धनतेरस आज, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस 2023 की पूजा विधि
- धनतेरस के दिन शाम के वक्त यानी प्रदोष के दौरान काल शुभ मुहूर्त में उत्तर की ओर कुबेर और धन्वंतरि देव की प्रतिमा स्थापित करें।
- साथ ही मां लक्ष्मी व गणेश जी की भी प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। फिर दीप प्रज्वलित करें और विधिवत पूजी शुरू करें।
- सभी देवों को तिलक लगाएं। इसके बाद पुष्प, फल आदि चीजें अर्पित करें।
- कुबेर देवता को सफेद मिष्ठान और धन्वंतरि देव को पीले मिष्ठान का भोग लगाएं।
- पूजा के दौरान 'ऊँ ह्रीं कुबेराय नमः' इस मंत्र का जाप करते रहें।
- भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए इस दिन धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ जरूर करें।