फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं इन चीजों का भोग, हर इच्छा होगी पूरी

Mon, 30 Jun 2025 04:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 30 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

Devshayani Ekadashi 2025: इस साल 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि और समस्त पापों का नाश होता है। 

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2025 Upay Offer These Bhog to Lord Vishnu to Fulfill Every Wish
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : adobe stock

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है, जिसे आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर रखा जाता है। इस दिन से भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा में चले जाते हैं। चूंकि श्रीहरि योग निद्रा में होते हैं, इसलिए शादी-विवाह, मुंडन, कुआं पूजन सहित अन्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं।



हिंदू धर्म में इस चार माह के समय को चातुर्मास कहते हैं। खास बात यह है कि चातुर्मास में सृष्टि का संचालन काल के काल महाकाल करते हैं, इसलिए भजन-कीर्तन व पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य करने पर जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

इस साल 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि और समस्त पापों का नाश होता है। यही नहीं साधक को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इस दौरान विष्णु जी को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:08 मिनट से 04:48 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 2:45 मिनट से 03:40 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 से 12:49 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त-रात 12:06 मिनट से 12:46 मिनट तक।
  • अमृतकाल- दोपहर 12:51-2:38 मिनट तक।
  • इस दिन विशाखा नक्षत्र बन रहा है , जो रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा रात 9: 26 मिनट तक साध्य योग का संयोग रहेगा।

Devshayani Ekadashi 2025 Upay Offer These Bhog to Lord Vishnu to Fulfill Every Wish
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केसर की मिठाई का भोग लगाएं। आप केसर की खीर बनाकर भी प्रभु को भोग लगा सकती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Devshayani Ekadashi 2025 Upay Offer These Bhog to Lord Vishnu to Fulfill Every Wish
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु को काले तिल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इससे तनाव, कर्ज, रोग समेत अन्य परेशानियां दूर होंगी।
  • देवशयनी एकादशी के दिन प्रभु को पंजीरी का भोग लगा सकते हैं। इसे धनिया और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है, जो सात्विक और स्वादिष्ट दोनों होती हैं। इससे व्यक्ति सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं।

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ मंदिर में छुपा है सोने का कुआं, जिसके पीछे है एक अनसुना रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2025 Upay Offer These Bhog to Lord Vishnu to Fulfill Every Wish
Devshayani Ekadashi 2025 - फोटो : Adobe Stock
  • देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करें। इसके बाद उन्हें पंचामृत जिसे दूध, दही, शहद, चीनी और घी के मिश्रण से तैयार किया जाता है इसका भोग लगाएं। इससे श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती हैं। इसके अलावा आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

July Vrat Tyohar List 2025: कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed