फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

Tue, 13 Jun 2023 09:17 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 13 Jun 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi And Shubh Muhurat Know Parana Samay In Hindi
Kamada Ekadashi Vrat 2022 - फोटो : अमर उजाला

Devshayani Ekadashi 2023 Date: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी या हरिशयनी एकादशी कहते हैं। इस साल देवशयनी एकादशी तिथि 29 जून 2023, गुरुवार के दिन है। वैसे तो साल की सभी एकादशियां भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास होती हैं, लेकिन देवशयनी एकादशी को सभी एकादशियों में विशेष माना गया है। मान्यता है कि इस दिन से सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु का चार महीनों के लिए निद्रा काल शुरू हो जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन से ही विष्णु जी के निद्राकाल के साथ चतुर्मास शुरू हो जाता है। इसके बाद सारे शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। इसके बाद चार माह की निद्रा के बाद कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं। इसके बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं देवशयनी एकादशी की शुभ और पूजा विधि के बारे में...


 
Devshayani Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi And Shubh Muhurat Know Parana Samay In Hindi
Kamada Ekadashi Vrat 2022 - फोटो : अमर उजाला

देवशयनी एकादशी 2023 तिथि 

  • आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी तिथि की शुरुआत - 29 जून 2023, प्रात: 03 बजकर 18 मिनट से 
  • आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी तिथि का समापन - 30 जून 2023, प्रात: 02 बजकर 42 मिनट पर

 
Devshayani Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi And Shubh Muhurat Know Parana Samay In Hindi
Amalaki Ekadashi Upay - फोटो : अमर उजाला

देवशयनी एकादशी व्रत पारण समय

देवशयनी एकादशी व्रत पारण का समय 30 जून को दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से शाम को 04 बजकर 36 मिनट तक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi And Shubh Muhurat Know Parana Samay In Hindi
Jaya Ekadashi 2022: - फोटो : istock

देवशयनी एकादशी पूजा विधि

  • देवशयनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले भगवान विष्णु का स्मरण कर उन्हें प्रणाम करें। 
  • फिर मन ही मन 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। 
  • इसके बाद पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें और हो सके तो पीले वस्त्र धारण करें। 
  • इसके बाद चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु का चित्र स्थापित करें।
  • पूजा में फल, फूल, दूध, दही, पंचामृत का भोग लगाएं और श्री हरि विष्णु की आरती उतारें। 
  • दिन भर उपवास रखें और शाम के समय एक बार फिर से भगवान की पूजा कर उनकी आरती करें। व्रत कथा जरूर सुनें। 
  • भगवान को पीली वस्तुओं का भोग लगाएं। इसके बाद फलाहार करें।

 
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi And Shubh Muhurat Know Parana Samay In Hindi
Jaya Ekadashi 2022: - फोटो : istock

देवशयनी एकादशी मंत्र
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप जरूर करें- सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जमत्सुप्तं भवेदिदम्। विबुद्दे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचरम्।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed