फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, पूजा-आराधना के लिए जरूरी चीजें

Tue, 18 Mar 2025 06:33 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 18 Mar 2025 06:33 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जिसका समापन नवमी के दिन किया जाता है। यह नौ दिन मुख्य रूप से देवी के 9 रूपों की पूजा को समर्पित है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 date Kalash Sthapana shubh muhurat know Navratri puja samagri in hindi
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : adobe

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जिसका समापन नवमी के दिन किया जाता है। यह नौ दिन मुख्य रूप से देवी के 9 रूपों की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस अवधि में यदि सच्चे भाव से उपासना की जाए, तो न केवल जीवन में सुख-समृद्धि बल्कि घर परिवार व करियर में भी शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।



धार्मिक ग्रंथों में नवरात्रि को मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद पाने का अवसर कहा जाता है, इसलिए हर साल माता के आगमन की खुशी में घर, मंदिर व पड़ालों में पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 के दिन किया जाएगा। बता दें, इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।

वहीं नवरात्रि के पहले दिन जहां पूजा-पाठ से लेकर उपवास की विधान है, वहीं कलश स्थापना की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि कलश स्थापना से नवरात्रि की पूर्णतः शुरुआत होती है, क्योंकि इसमें देवी-देवताओं का निवास होता है। ऐसे में आइए कलश स्थापना के मुहूर्त से लेकर पूजन सामग्री के बारे में विस्तार से जानते हैं....

Chaitra Navratri 2025 date Kalash Sthapana shubh muhurat know Navratri puja samagri in hindi
कलश स्थापना मुहूर्त - फोटो : adobe stock

कलश स्थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान आप कलश स्थापना कर सकते हैं।

Chaitra Navratri 2025 date Kalash Sthapana shubh muhurat know Navratri puja samagri in hindi
कलश स्थापना सामग्री - फोटो : adobe stock

कलश स्थापना सामग्री

  • मिट्टी
  • मिट्टी का घड़ा
  • कलावा
  • नारियल
  • जल
  • गंगाजल
  • लाल रंग का कपड़ा
  • एक मिट्टी का दीपक
  • मौली
  • थोड़ा सा अक्षत
  • हल्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 date Kalash Sthapana shubh muhurat know Navratri puja samagri in hindi
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock

पूजा के लिए आवश्यक सामग्री

  • पंचमेवा
  • गंगाजल
  • लौंग
  • आम के पत्ते
  • सुपारी
  • बताशा
  • बंदनवार
  • लाल रंग का कपड़ा
  • फूल
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 date Kalash Sthapana shubh muhurat know Navratri puja samagri in hindi
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock
  • मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर
  • फूल माला
  • पान
  • हल्दी की गांठ
  • नैवेध
  • नारियल
  • दूध
  • मौली
  • वस्त्र
  • अगरबत्ती
  • दही
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed