{"_id":"5e76181b8ebc3e76c83e1e9f","slug":"chaitra-navratri-2020-durga-puja-according-to-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2020: राशिनुसार करें देवी की उपासना, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chaitra Navratri 2020: राशिनुसार करें देवी की उपासना, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
बुधवार, 25 मार्च से नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो रहा है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही नए हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो जाती है। इन दिनों में मां के 9 रुपों की पूजा का विधान है। इस नवरात्रि अगर आप चाहते है कि माता आप के ऊपर कृपा बनाएं तो अपनी राशि अनुसार मां के इन रूपों की करें पूजा।
मेष राशि
- इस चैत्र माह के नवरात्रि में मेष राशि के जातकों को दुर्गा मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। मेष राशि वालों को मां शैलपुत्री की उपासना करने से मान सम्मान और धन दौलत में वृद्धि होगी।
वृष राशि
- वृष राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि पर ब्रह्राचारिणी मां की पूजा करनी चाहिए। वृष राशि वालों को मां ब्रह्राचारिणी की उपासना करने से जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातको को मां चंद्रघण्टा की उपासना करना शुभ लाभ देगा। इस राशि के जातकों को सुबह दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जातको शत्रु पर विजय प्राप्ति होगी और बुरी नजर का नाश होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि
- इस राशि के लोग चैत्र नवरात्रि को सिद्धिदात्री की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ फल प्रदान कर सकता है। ऐसा करने से धन लाभ होगा।