Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 4 मंगवार पड़ रहे हैं। आज यानी 23 मई 2023 को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। वैसे तो हिंदू धर्म में हर मंगलवार का खास महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ माह में इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। भगवान हनुमान को समर्पित होने की वजह से ये दिन को पूजा अर्चना के लिए बेहद उत्तम माना गया है। ज्येष्ठ में प्रत्येक मंगलावर को हनुमान जी की पूजा की जाती है। कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। कहते हैं ज्येष्ठ माह में जो भक्त सच्चे मन से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करने से भक्तों के सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं संकटमोचन हनुमान से जुड़े कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में...
Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
बजरंगबली को चढ़ाएं चोला
आज बड़े मंगलवार पर हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी आपके सारे संकट दूर करेंगे और आपके सभी काम पूरे होने लगेंगे।
प्रभु श्रीराम की उपासना
भगवान हनुमान प्रभु श्रीराम के परम भक्त हैं। श्री राम की उपासना से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं। ऐसे में ज्येष्ठ में प्रत्येक मंगलवार के दिन किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि भगवान राम की जिस पर कृपा होती है, उस पर वीर बजरंगी हनुमान भी बेहद प्रसन्न रहते हैं।
खूब मेहनत के बाद भी यदि नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है या फिर रोजगार की तलाश में हैं, तो ज्येष्ठ माह में किसी भी मंगलवार को हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें। ऐसा करने से बजरंगबली कृपा प्राप्त होती है।
हनुमान चालीसा का पाठ
मन में कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए आज यानी बड़े मंगलवार पर सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद हनुमान जी की आरती करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।