फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानिए तिथि, मुहूर्त और उपाय से लेकर सबकुछ

Thu, 23 May 2024 07:19 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 May 2024 07:19 AM IST
सार

Buddha Purnima 2024: इस साल 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Budh Purnima 2024 date shubh muhurat puja vidhi in hindi
Budh Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

Buddha Purnima 2024: आज देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस शुभ दिन पर ही गौतम बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उनके जीवन में तीन अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं रही है, पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते है।



बुद्ध पूर्णिमा को भारत के अलावा कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते है, साथ ही ज्ञान और बुद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान बौद्ध मंदिरों में दान करने का खास महत्व है। इस दिन उपवास रखने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को पवित्र ग्रंथ का पाठ करना चाहिए। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व और पूजा मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Budh Purnima 2024 date shubh muhurat puja vidhi in hindi
Budh Purnima 2024 - फोटो : freepik.com

बुद्ध पूर्णिमा तिथि 2024
बुद्ध पूर्णिमा तिथि 22 मई की शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 23 मई गुरुवार के दिन शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इसके अनुसार वैशाख पूर्णिमा 23 मई को होगी, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी।

Budh Purnima 2024 date shubh muhurat puja vidhi in hindi
Budh Purnima 2024 - फोटो : freepik.com
बुद्ध पूर्णिमा 2024 शुभ योग

बुद्ध पूर्णिमा  का दिन सभी के लिए बहुत खास है। इस बार यह तिथि और भी खास होने वाली है क्योंकि इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्र-सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग, राजभंग योग का भी निर्माण होगा।

ज्योतिष दृष्टि से भी यह दिन खास है इस दिन वृषभ राशि में गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग, गुरु और सूर्य की युति से गुरु आदित्य योग का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि गजलक्ष्मी राजयोग में किए गए कार्यों से धन और सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Purnima 2024 date shubh muhurat puja vidhi in hindi
Budh Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

करें ये खास उपाय
बुद्ध पूर्णिमा पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय किये जाते है। इस दिन चीनी-चावल को दूध में मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और ऊं स्त्रां स्त्रीं स्त्रं स: चंद्रमसे नम: मंत्र का जाप करें। इस दिन वैशाख पूर्णिमा है, माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी पीपल पर वास करती है इसलिए सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं। इसके बाद  7 बार परिक्रमा भी करें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती है।

विज्ञापन
Budh Purnima 2024 date shubh muhurat puja vidhi in hindi
Budh Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध पूर्णिमा पर जरूर करें ये 3 काम

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा करें।
  • इस दौरान पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है, इससे सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • शास्त्रों के अनुसार इस दिन जल से भरा कलश और पकवान दान करना शुभ होता है, इससे पुण्य फल प्राप्त होता है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed