फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Thu, 23 May 2024 07:15 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 May 2024 07:15 AM IST
सार

हम सभी को भगवान गौतम बुद्ध के विचारों का पालन करना चाहिए। यह विचार उनके अनुभवों और ज्ञान पर आधारित है। ये अनमोल विचार जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन
Buddha Purnima 2024 Wishes Quotes And Whatsapp Status In Hindi
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

Buddha Purnima 2024: आज 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान बुद्ध को विष्णु जी का नौवां अवतार माना गया है। इसलिए इस दिन महात्मा बुद्ध के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन तीन प्रमुख घटनाएं हुई थीं, जिनकी वजह से भी यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। पहला महात्मा बुद्ध का जन्म, दूसरा ज्ञान की प्राप्ति और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते हैं।



बुद्ध पूर्णिमा भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते है, साथ ही ज्ञान और बुद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान सभी को पवित्र ग्रंथ का पाठ करना चाहिए। ऐसे में आप यदि इस शुभ दिन पर अपनों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों व प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Trending Videos
Buddha Purnima 2024 Wishes Quotes And Whatsapp Status In Hindi
Buddha Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

न सुख स्थायी और न दुख स्थिर है
समय क्षण है और देह नश्वर है
बीत रहा सब विराट जगत् में 
इस बुद्ध पूर्णिमा केवल तथागत् का संग है 
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Buddha Purnima 2024 Wishes Quotes And Whatsapp Status In Hindi
Buddha Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

सुख और दुख जीवन के रंग हैं
सब सही है अगर श्रद्धा अटूट है
रहें बुद्ध की शिक्षाओं के सदा संग
ये ही शुभ बुद्ध पूर्णिमा कहने का नया ढंग है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Buddha Purnima 2024 Wishes Quotes And Whatsapp Status In Hindi
Buddha Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

न आनंद का मोह रहा 
ना रही मार्ग की चिंता 
निर्वाण की ओर रहा सदा ध्यान 
बु्द्ध के प्रेम में रचती लीला 
ये बुद्ध पूर्णिमा सदा रही खास 
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Buddha Purnima 2024 Wishes Quotes And Whatsapp Status In Hindi
Buddha Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर
सबके मन को शांति मिले
हर दिन मन में खुशियां खिले
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed