फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी आज, सूर्य देव की कृपा पाने के लिए करें इस विधि से पूजा

Sun, 08 Feb 2026 07:33 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 08 Feb 2026 07:33 AM IST
सार

Bhanu Saptami 2026: मान्यता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य उपासना करने से स्वास्थ्य लाभ, कार्यों में सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह दिन आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं भानु सप्तमी 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में।

विज्ञापन
Bhanu Saptami 2026 date shubh muhurat significance and sun god puja rituals disprj
भानु सप्तमी 2026 - फोटो : Amar Ujala

Bhanu Saptami 2026 Shubh Muhurat: भानु सप्तमी भगवान सूर्य को समर्पित एक अत्यंत पुण्यदायी पर्व माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तब उसे भानु सप्तमी कहा जाता है। पंचांग के मुताबिक, वर्ष 2026 में भानु सप्तमी का पर्व 8 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। चूंकि रविवार का संबंध सूर्य देव से होता है, इसलिए यह तिथि धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है।



इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना करते हैं। मान्यता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य उपासना करने से स्वास्थ्य लाभ, कार्यों में सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह दिन आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं भानु सप्तमी 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद घर ले आएं ये चीजें, कई समस्याओं का मिलेगा समाधान

Bhanu Saptami 2026 date shubh muhurat significance and sun god puja rituals disprj
भानु सप्तमी 2026 तिथि और समय - फोटो : Adobe Stock

भानु सप्तमी 2026 तिथि और समय

  • भानु सप्तमी की तिथि: 8 फरवरी 2026, रविवार
  • सप्तमी तिथि समाप्त- शाम 5:43 बजे
  • सूर्योदय- सुबह 7:06 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 5:55 बजे
Bhanu Saptami 2026 date shubh muhurat significance and sun god puja rituals disprj
भानु सप्तमी 2026 शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe Stock

भानु सप्तमी 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5:21 से 6:31 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:57 बजे तक
  • अमृत काल- शाम 7:18 से रात 9:04 बजे तक
  • रवि योग- सुबह 7:05 बजे से अगले दिन सुबह 5:02 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhanu Saptami 2026 date shubh muhurat significance and sun god puja rituals disprj
भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा विधि - फोटो : Adobe Stock

भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा विधि
भानु सप्तमी के दिन भक्त प्रातःकाल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करते हैं। स्नान के जल में गंगाजल या तिल मिलाना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प और थोड़ी-सी सिंदूर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। अर्घ्य देते समय गायत्री मंत्र या सूर्य मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है। इस दिन फलाहार या दूध पर आधारित व्रत रखा जाता है। साथ ही, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य नमस्कार करने से सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Bhanu Saptami 2026 date shubh muhurat significance and sun god puja rituals disprj
भानु सप्तमी 2026 का महत्व - फोटो : Adobe Stock

भानु सप्तमी 2026 का महत्व
भानु सप्तमी का दिन सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा और तेज का प्रतीक माना गया है। इस दिन उनकी पूजा करने से आत्मबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। मान्यता है कि सूर्य उपासना से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और वह धर्म व सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed