फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadrapada 2025: भाद्रपद मास में करें ये खास उपाय, बरसेगी गणपति और श्रीकृष्ण की कृपा

Tue, 05 Aug 2025 03:08 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 05 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

2025 में भाद्रपद माह की शुरुआत 10 अगस्त से हो रही है और यह 7 सितंबर तक रहेगा। यह समय भगवान श्रीकृष्ण और श्री गणेश की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दौरान कुछ सरल और खास उपाय करने से श्रीकृष्ण और श्री गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Bhadrapad Month 2025 Start Date, Significance, Remedies to Please Lord Ganesha and Krishna
भाद्रपद माह में करें सरल और प्रभावशाली उपाय - फोटो : freepik

Bhadrapada 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास, श्रावण के बाद आता है और यह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। 2025 में भाद्रपद माह की शुरुआत 10 अगस्त से हो रही है और यह 7 सितंबर तक रहेगा। यह समय भगवान श्रीकृष्ण और श्री गणेश की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दौरान किए गए व्रत, पूजन और उपायों से विशेष फल की प्राप्ति होती है।



Prasanna Vadanam shloka: 'प्रसन्नवदनां' श्लोक किसे समर्पित है? जानें इसका अर्थ

भाद्रपद माह में करें सरल और प्रभावशाली उपाय
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत और रात्रि पूजन 

भाद्रपद माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का व्रत रखें और रात 12 बजे उनका जन्मोत्सव मनाएं। श्रीकृष्ण को मक्खन, मिश्री, तुलसी और धनिया का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में प्रेम, शांति और सौभाग्य का वास होता है।

Bhadrapad Month 2025 Start Date, Significance, Remedies to Please Lord Ganesha and Krishna
भाद्रपद माह में करें सरल और प्रभावशाली उपाय - फोटो : freepik

गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन मिट्टी के गणपति की स्थापना कर विधिपूर्वक पूजा करें। उन्हें दूर्वा, मोदक और लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से वातावरण को सकारात्मक करें। माना जाता है कि गणेशजी की कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व? जानें शुभ मुहूर्त और व्रत नियम

Bhadrapad Month 2025 Start Date, Significance, Remedies to Please Lord Ganesha and Krishna
भाद्रपद माह में करें सरल और प्रभावशाली उपाय - फोटो : freepik

पीले और लाल वस्त्र धारण करें
भाद्रपद माह में पीला और लाल रंग अत्यंत शुभ माना गया है। व्रत या पूजा के समय इन्हीं रंगों के वस्त्र पहनना शुभ फल देता है। यह उपाय मानसिक शांति के लिए भी फलदायी होता है। 

Chanakya Niti: इस तरह की कमाई से कभी नहीं मिलती सफलता, छा जाती है दरिद्रता

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर माता पार्वती को ये चीजें अर्पित करें, मिलेगा खंड सौभाग्य का आशीर्वाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadrapad Month 2025 Start Date, Significance, Remedies to Please Lord Ganesha and Krishna
भाद्रपद माह में करें सरल और प्रभावशाली उपाय - फोटो : adobe stock

मंत्र जाप से बढ़ेगा आत्मबल
भाद्रपद मास में "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" और "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें। प्रतिदिन कम से कम 108 बार इन मंत्रों का उच्चारण करने से मन शांत रहता है और नकारात्मकता दूर होती है।

Dahi Handi 2025: कब है दही हांडी 2025? जानिए श्रीकृष्ण की इस अनोखी लीला के पीछे की कहानी
Kajari Teej 2025: पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय, रिश्तों में भी होगा सुधार

विज्ञापन
Bhadrapad Month 2025 Start Date, Significance, Remedies to Please Lord Ganesha and Krishna
भाद्रपद माह में करें सरल और प्रभावशाली उपाय - फोटो : adobe stock

दान और दीपदान
इस माह में मंदिरों में दर्शन करना, जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करना तथा घर में नियमित दीप जलाना पुण्य देने वाला होता है। विशेषकर कृष्ण जन्माष्टमी की रात और गणेश चतुर्थी पर दीपदान करना शुभ माना जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed