Dahi Handi 2025: कब है दही हांडी 2025? जानिए श्रीकृष्ण की इस अनोखी लीला के पीछे की कहानी
दही हांडी भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित एक प्रमुख उत्सव है। आइए जानते हैं इस साल दही हांडी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृक पंचांग के अनुसार इस वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 16 अगस्त को रात 09:34 बजे होगा और इसका अन्त 17 अगस्त 07:24 बजे होगा। ऐसे में दही हाण्डी 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व का आयोजन खास तौर पर भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को होता है। द्वापर युग से लेकर आज तक यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब श्रीकृष्ण छोटे थे, तो वे अपने दोस्तों के साथ आसपास के घरों में माखन चुराने जाया करते थे। इस शरारत से परेशान होकर गांव की गोपियों ने मक्खन की मटकी को ऊंचे स्थान पर लटकाना शुरू कर दिया। लेकिन श्रीकृष्ण और उनके मित्रों ने एक मानव पिरामिड बनाकर उन मटकों को भी चुराना शुरू कर दिया। यही लीला आज दही हांडी के रूप में मनाई जाती है।
Budhwar Upay: बुधवार के ये आठ उपाय बदल सकते हैं आपका भाग्य, जानिए कैसे ?
दही हांडी उत्सव विशेष रूप से महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यहां की गलियों में गोविंदाओं की टोली के बीच प्रतियोगिताएं होती हैं और ऊंची से ऊंची मटकी फोड़ने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन और गोकुल जैसे स्थानों पर भी इस उत्सव की खास धूम देखी जाती है।
पर्व के दौरान पारंपरिक भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष धूम रहती है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रीकृष्ण की उस बाल लीलाओं को जीवंत करना है, जब वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर मक्खन चुराते थे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।