Kajari Teej 2025: हर साल कजरी तीज का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर उनकी पूजा-अर्चना करने से प्रेम जीवन सुखमय और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
Kajari Teej 2025: पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय, रिश्तों में भी होगा सुधार
Kajari Teej 2025:: हर साल कजरी तीज का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:23 से 05:06 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:38 से 03:31 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:03 से 07:25 बजे तक
निशीथ काल मुहूर्त: रात 12:05 से 12:48 बजे तक
कजरी तीज उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कजरी तीज पर शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करें। फिर आप श्री पार्वती चालीसा का पाठ करें। इससे मनचाहा जीवनसाथी पाने के योग का निर्माण होता है।
- कजरी तीज पर आप शिव परिवार को खीर का भोग लगाएं। इस दौरान शिव जी को शमी का फूल और देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके प्रभाव से वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होती हैं।
- कजरी तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें। फिर शिव-पार्वती की विधि-विधान से उपासना करें। इसके बाद व्रत रखें। अब कजरी तीज व्रत की कथा सुनें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
- ज्योतिषियों के अनुसार, कजरी तीज के दिन माता पार्वती की पूजा करें। फिर आप सफेद रंग का फूल देवी को अर्पित करें। इस दौरान ॐ दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करें। इससे पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- कजरी तीज पर आप शिवलिंग पर जल अर्पित करें। फिर बेलपत्र, फूल, शहद और घी चढ़ाएं। इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।