Bada Mangal ke Upay: हनुमान जी कलयुग में जागृत और साक्षात शक्ति हैं, जिनके समक्ष कोई भी मायावी शक्ति नहीं टिक पाती है। भगवान हनुमान की पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। ज्येष्ठ माह में इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि इस माह के सभी मंगलवार हनुमान जी की आराधना के लिए खास माने जाते हैं। इस माह के सभी मंगलवार बड़ा मंगल के नाम से जाने जाते हैं। आज यानी 30 मई को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। ऐसे में संकटमोचन हनुमान की कृपा पाने के लिए भक्तों के पास आज बेहद खास मौका है। आज के दिन पूजा के अलावा कुछ उपाय जरूर करें। इन उपायों से बजरंगबली जल्द प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं बड़ा मंगल के कुछ चमत्कारी उपाय...
Bada Mangal 2023: आज आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय, नौकरी में मिलेगी तरक्की
नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के उपाय
यदि आप नौकरी में जल्द प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी पाना चाहते हैं तो आज यानी आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान जी के मंदिर जाएं और राम भक्त हनुमान की मूर्ति से थोड़ा सा सिंदूर लेकर सीता माता के चरणों में लगाएं। इस उपाय से आपको जल्द तरक्की मिलेगी।
शनि दोष दूर करने का उपाय
कभी-कभी शनि दोष के कारण तरक्की में रुकावट आने लगती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली को काले चने और बूंदी का भोग लगाकर जरूरतमंदों में बांट दें। इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होकर सारे कष्ट दूर करेंगे और शनि दोष से भी राहत मिल सकती है।
सभी परेशानियों को दूर करने के उपाय
आज यानी आखिरी बड़ा मंगलवार के दिन बजरंगबली को 21 केले का भोग लगाएं और फिर इन केलों को बंदरों को खिलाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपके सारे कष्ट दूर होंगे।
कर्ज मुक्ति का उपाय
आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो इसे दूर करने और कर्ज से निजात पाने के लिए बड़े मंगल पर बजरंगबली को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।