Ganga Dussehra 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा का दशहरा का पर्व 30 मई, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन विधि पूर्वक मां गंगा की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लेकर आए थे। इसी कारण गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। गंगाजल बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है। गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा के साथ कुछ उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं गंगा दशहरा को कौन से उपाय करने चाहिए...
Ganga Dussehra 2023: घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गंगा दशहरा के दिन करें ये आसान उपाय
आर्थिक तरक्की के लिए
यदि किसी भी कारण घर की आर्थिक तरक्की रुक गई है तो गंगा दशहरा के दिन आप गंगाजल को चांदी के पात्र में भरें और उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या का जल्द ही दूर हो जाएगी। इसके अलावा गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखें, धीरे-धीरे आपको आर्थिक लाभ के साथ तरक्की और सफलता मिलने लगेगी।
घर में गंगाजल का छिड़काव
यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो आप घर में गंगाजल का छिड़काव करें। नित्य ऐसा करने से वास्तुदोष का प्रभाव खत्म होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा स्तर का बढ़ेगा, जिससे आपके कष्ट धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।
ग्रह शांति के लिए
गंगा दशहरा से शुरू करके रोजाना शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होंगे और कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और जीवन से सभी विकार नष्ट हो जाएंगे।
शनि दोष से बचने के लिए उपाय
हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। फिर इस जल को पीपल के पेड़ में चढ़ाएं ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।