August 2024 Vrat Tyohar August Tyohar List: अगस्त व्रत और उत्सव के लिए एक विशेष माह माना जाता है। इस साल अगस्त में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार हैं। इस बार अगस्त के महीने की शुरुआत सावन शिवरात्रि से हो रही है जिसके बाद हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षा बंधन, कजरी तीज और जन्माष्टमी जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे। इसी महीने सावन माह का अंत श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। भादौ माह 20 अगस्त को शुरू हो रहा है। इसके अलावा इसी महीने सावन के तीन सोमवार पड़ेंगे। 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार होगा। देखें अगस्त के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट -
August 2024 Vrat Tyohar: अगस्त में हैं सावन शिवरात्रि, नागपंचमी से लेकर जन्माष्टमी तक के त्योहार, देखें यहां
1 अगस्त 2024 (गुरुवार) - गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
2 अगस्त 2024 (शुक्रवार) - सावन शिवरात्रि
4 अगस्त 2024 (रविवार) - श्रावण अमावस्या, हरियाली अमावस्या
5 अगस्त 2024 (सोमवार) - तीसरा सावन सोमवार
6 अगस्त 2024 (मंगलवार) - मंगला गौरी व्रत
7 अगस्त 2024 (बुधवार) - हरियाली तीज
8 अगस्त 2024 (गुरुवार) - विनायक चतुर्थी
9 अगस्त 2024 (शुक्रवार) - नाग पंचमी
10 अगस्त 2024 (शनिवार) - कल्कि जयंती
11 अगस्त 2024 (रविवार) - तुलसीदास जयंती
12 अगस्त 2024 (सोमवार) - चौथा सावन सोमवार
13 अगस्त 2024 (मंगलवार) - मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2024 (शुक्रवार) - श्रावण पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, वरलक्ष्मी व्रत
17 अगस्त 2024 (शनिवार) - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 अगस्त 2024 (सोमवार) - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती, पांचवा सावन सोमवार, पंचक शुरू
20 अगस्त 2024 (मंगलवार) - भाद्रपद माह शुरू
22 अगस्त 2024 (गुरुवार) - संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज, बहुला चौथ
24 अगस्त 2024 (शनिवार) - बलराम जयंती
25 अगस्त 2024 (रविवार) - शीतला सातम
26 अगस्त 2024 (सोमवार) - जन्माष्टमी
27 अगस्त 2024 (मंगलवार) - दही हांडी
29 अगस्त 2024 (गुरुवार) - अजा एकादशी
31 अगस्त 2024 (शनिवार) - प्रदोष व्रत (कृष्ण),
सावन शिवरात्रि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3:26 बजे शुरू हो रही है। यह 3 अगस्त को अपराह्न 3:50 बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024 को होगी और इसी दिन शिवरात्रि की पूजा और व्रत किया जाएगा।
श्रावण अमावस्या, हरियाली अमावस्या
हरियाली अमावस्या सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मनाई जाती है इस बार हरियाली अमावस्या पर सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।
हरियाली तीज
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा।