फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamika Ekadashi 2024:आज है सावन की पहली एकादशी, जानें तिथि, पूजा विधि और व्रत पारण का समय

Wed, 31 Jul 2024 07:39 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 31 Jul 2024 07:39 AM IST
सार

कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता तुलसी की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु हर मनोकामना पूरी करते हैं। आइए इस लेख में कामिका एकादशी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2024 date tithi puja vidhi vrat paran in hindi
कामिका एकादशी - फोटो : Amar Ujala
Kamika Ekadashi 2024 Date And Puja Vidhi: आज सावन की पहली एकादशी है । प्रत्येक माह में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। सावन माह में भी कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकदशी व्रत रहते हैं। श्रावण मास में के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। सावन माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि की कई विशेषताएं होती हैं। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता तुलसी की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु हर मनोकामना पूरी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को जीवन में किए गए समस्त पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती है। आइए इस लेख में कामिका एकादशी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Kamika Ekadashi 2024 date tithi puja vidhi vrat paran in hindi
Vat Savitri Vrat 2024 - फोटो : freepik
कामिका एकादशी तिथि
कामिका एकादशी की शुरुआत: 30 जुलाई 2024 को शाम 04 बजकर 44 मिनट से
कामिका एकादशी का समापन: 31 जुलाई 2024 को शाम 03 बजकर 55 मिनट पर
Kamika Ekadashi 2024 date tithi puja vidhi vrat paran in hindi
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : freepik
कामिका एकादशी व्रत पारण (व्रत तोड़ने का समय)
कामिका एकादशी व्रत का पारण समय: 01 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजकर 42 से 8 बजकर 24 मिनट तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2024 date tithi puja vidhi vrat paran in hindi
Jyeshtha Month 2024 - फोटो : freepik.com
कामिका एकादशी की पूजा विधि
कामिका एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। सबसे पहले पूजा के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर पूजा की तैयारी शुरू करें। एक चौकी में पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। भगवान को फल, फूल, तिल, दूध, पंचामृत और तुलसी आदि अर्पित करें। तुलसी जरूर चढ़ाएं, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती जाती है। इसके बाद कामिका एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और आखिर में आरती करें।
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2024 date tithi puja vidhi vrat paran in hindi
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? - फोटो : freepik
कामिका एकादशी व्रत का क्या है महत्व
मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत रखने और पूजन करने से न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यह व्रत को करने से सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोई बात परेशान कर रही हो, उन्हें कामिका एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed