August 2021 Vrat Tyohar List: अगस्त माह कैलेंडर का आठवां महीना होता है। उत्तर भारत में अगस्त माह में झमाझम बरसात का अनुभव मिलता है। इस बार व्रत-त्योहारों के लिए अगस्त माह बेहद खास है। दअसल इस साल अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। हर साल 15 अगस्त को संपूर्ण भारत में आजादी दिवस मनाया जाता है। साल 1947 को इसी दिन भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। इसके लिए लाखों-लाखों देशभक्तों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। इसके अलावा अगस्त माह की शुरूआत में कामिका एकादशी पड़ेगी। वहीं अंत में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव आएगा। साथ ही रक्षा बंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज, तुलसी दास जयंती, ओणम, गायत्री जयंती के अलावा भी अगस्त में महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। इसी महीने सावन माह का अंत श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। भादौ माह 23 अगस्त को शुरू हो रहा है। इसके अलावा इसी महीने सावन के तीन सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सोमवार 9 अगस्त और तीसरा और आखिरी सोमवार 16 अगस्त को होगा। देखें अगस्त के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट -
August 2021 Vrat And Festival: अगस्त माह में आएंगे तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन जैसे प्रमुख त्योहार, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 4 अगस्त बुधवार को कामिका एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है।
श्रावण माह का पहला प्रदोष व्रत 5 अगस्त बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।
सावन माह की मासिक शिवरात्रि 6 अगस्त को पड़ेगी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
हरियाली अमावस्या 8 अगस्त 2021, रविवार के दिन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड किया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।