फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2021 Date: कब है श्रावण मास की शिवरात्रि? जानें तिथि, मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

Thu, 29 Jul 2021 07:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 29 Jul 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2021 Date muhurat vrat vidhi and significance
सावन शिवरात्रि 2021 - फोटो : Social media

यह सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भक्त सावन के महीने में सच्चे मन से महादेव की आराधना करता है उसकी सारी मुरादें पूरी होती हैं। शिवजी की आराधना के लिए सावन में सोमवार व्रत का महत्व तो है ही साथ ही इस महीने की मासिक शिवरात्रि भी अहम मानी जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। शिवरात्रि पर शिव भक्त पूरे दिन उपवास रखकर शिवजी का आराधना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन शिवरात्रि को बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को पड़ रही है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ को कैसे प्रसन्न करें। 

Sawan Shivratri 2021 Date muhurat vrat vidhi and significance
सावन शिवरात्रि 2021 - फोटो : self
सावन शिवरात्रि जलाभिषेक मुहूर्त
चतुर्दशी तिथि आरंभ-  06 अगस्त दिन शुक्रवार शाम को 06 बजकर 28 मिनट से

चतुर्दशी तिथि समाप्त-  07 अगस्त 2021 को शाम 07 बजकर 11 मिनट पर

Sawan Shivratri 2021 Date muhurat vrat vidhi and significance
सावन शिवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सावन शिवरात्रि व्रत विधि

शिवपुराण में बताया गया है कि शिव भक्तों को मासिक शिवरात्रि पर उपवास और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले भंडारी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। शिवरात्रि पर सुबह जल्दी स्नान करने के बाद पास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की विधिवत आराधना करनी चाहिए। शिव पूजा में प्रयोग की जानी वाली सभी तरह की सामग्रियों को भोलेभंडारी को अर्पित करें। अगले दिन अपना व्रत तोड़कर शिव पूजा संपन्न हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2021 Date muhurat vrat vidhi and significance
सावन शिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
सावन शिवरात्रि का महत्व

सावन शिवरात्रि पर भगवान शंकर पर जलाभिषेक किया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ किया जाता है। गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हर तरह की मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जाता है। मान्यता है जो भी शिवभक्त सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करता है उसकी सभी तरह की इच्छाएं जरूर पूरी होती है।

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2021 Date muhurat vrat vidhi and significance
सावन शिवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सावन शिवरात्रि के उपाय

सावन मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को भांग धतूर ,बेलपत्र और गंगा जल अर्पित करें। इसीलिए जो इस माह में शिव पर गंगाजल चढाते हैं, वे देव तुल्य होकर जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। मानशिक परेशानी, कुंडली में अशुभ चन्द्र का दोष, मकान-वाहन का सुख और संतान से संबधित चिंता शिव आराधना से दूर हो जाती है। इस माह में सर्पों को दूध पिलाने कालसर्प-दोष से मुक्ति मिलती है और उसके वंश का विस्तार होता है। ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवायका जप करते हुए शिव आराधना करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed