Ashwin Vinayak Chaturthi 2023: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस साल अश्विन माह की विनायक चतुर्थी 18 अक्टूबर 2023 को है। इस दिन नवरात्रि भी है और मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा भी की जाएगी। बच्चों की खुशहाली, तरक्की के लिए ये व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल अश्विन विनायक चतुर्थी व्रत 5 शुभ योग के संयोग में रखा जाएगा। आइए जानते हैं अश्विन विनायक चतुर्थी व्रत के योग, मुहूर्त और उपाय।
Vinayak Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर कल 5 दुर्लभ योग का संयोग, जानें गणेश पूजा का मुहूर्त और उपाय
अश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि आरंभ: 17 अक्तूबर 2023, प्रात: 01 बजकर 26
अश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त - 19 अक्तूबर 2023, प्रात: 1 बजकर 12
अश्विन विनायक चतुर्थी 2023 शुभ योग
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी के दिन 5 अति दुर्लभ योग बन रहे हैं।
आयुष्मान योग - 18 अक्तूबर, प्रातः 9:22 -19 अक्तूबर, प्रातः 08:19
सर्वार्थ सिद्धि - प्रातः 6:23 - रात्रि 9:01
रवि योग- प्रातः 6:23 - रात्रि 9:01
अमृत सिद्धि योग - प्रातः 6:23 - रात्रि 9:01
बुधवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी तिथि बहुत खास होती है, क्योंकि ये दिन गणपति को समर्पित है।
गणेश पूजा समय -18 अक्टूबर 2023,प्रातः 10:58 - दोपहर 12:15
चंद्रोदय का समय - प्रातः 09: 41 - रात्रि 08:05
अश्विन विनायक चतुर्थी उपाय
- अश्विन विनायक चतुर्थी के दिन श्री गणेश को शमी पत्र चढ़ाएं और "ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा" मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है शमी वृक्ष का पूजन करने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और इससे दुख, दरिद्रता का नाश होता है।
- यदि किसी के घर में संपत्ति , विवाह आदि को लेकर कुछ समस्याएं चल रही हैं तो अश्विन विनायक चतुर्थी के दिन गणपति जी को सिंदूर अर्पित करें। 21 मोदक का भोग लगाएं और गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।