फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angaraki Ganesh Chaturthi 2022: आज है अंगारकी विनायक चतुर्थी, इन उपायों और श्रीगणेश पूजाविधि से दूर हो सकती हैं परेशानियां

Tue, 05 Apr 2022 10:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Angaraki Ganesh Chaturthi 2022 Yoga of Angarak Chaturthi these remedies and worship can remove your problems
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की विनायकी चतुर्थी मंगलवार यानि 5 अप्रैल को मनाई जाएगी। - फोटो : istock

Angaraki Ganesh Chaturthi 2022: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की विनायकी चतुर्थी मंगलवार यानि 5 अप्रैल को मनाई जाएगी। विनायकी चतुर्थी मंगलवार को होने के कारण इसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है। अंगारकी चतुर्थी में गणेश भगवान की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस चतुर्थी का व्रत करता है तो उसके समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि विनायकी चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने भक्तों की सारी विपदाओं को दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में है, वे अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय करें तो मंगल से जुड़े शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं अंगारक चतुर्थी पर किसी विधि से करनी चाहिए भगवान श्रीगणेश की पूजा और उपाय 

Angaraki Ganesh Chaturthi 2022 Yoga of Angarak Chaturthi these remedies and worship can remove your problems
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस चतुर्थी का व्रत करता है तो उसके समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। - फोटो : istock

गणेश अंगारकी विनायकी चतुर्थी तिथि
गणेश चतुर्थी तिथि आरंभ:  4 अप्रैल, सोमवार, दोपहर 1:56 से आरंभ 
गणेश चतुर्थी तिथि  समाप्त: 5 अप्रैल, मंगलवार, दोपहर 03:45 पर समाप्त 

Angaraki Ganesh Chaturthi 2022 Yoga of Angarak Chaturthi these remedies and worship can remove your problems
अंगारक चतुर्थी की प्रातः स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करें।  - फोटो : istock

अंगारकी चतुर्थी की पूजा विधि 

  • अंगारक चतुर्थी की प्रातः स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करें। 
  • इसके बाद श्रीगणेश के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं, इसके बाद तिलक करें और चावल चढ़ाएं। 
  • इसके उपरांत जनेऊ पहनाएं, अबीर, गुलाल, चंदन, सिंदूर, इत्र आदि चढ़ाएं और फिर पूजा का धागा अर्पित करें। 
  • पंचोपचार पूजा करने के बाद श्री गणेश मंत्र बोलते हुए 21 हल्दी लगी दूर्वा चढ़ाएं और लाल पुष्प से पूजा करें। 
  • इसके बाद श्रीगणेश को भोग लगाएं और कपूर से भगवान श्रीगणेश की आरती करें।
  • शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद स्वयं भोजन करें। इसके बाद ही भोजन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angaraki Ganesh Chaturthi 2022 Yoga of Angarak Chaturthi these remedies and worship can remove your problems
भगवान श्रीगणेश को साबूत हल्दी की माला अर्पित करें। - फोटो : istock

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय 

  • भगवान श्रीगणेश को साबूत हल्दी की माला अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इससे मंगल दोष दूर होगा। 
विज्ञापन
Angaraki Ganesh Chaturthi 2022 Yoga of Angarak Chaturthi these remedies and worship can remove your problems
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए विनायकी चतुर्थी पर करें ये उपाय - फोटो : istock
  • भगवान श्रीगणेश का अभिषेक शुद्ध जल से करें और उस जल को पूरे घर में छिटक दें। इससे आपकी घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed