फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amalaki Ekadashi 2025: आखिर क्यों खास है आमलकी एकादशी, जानें कैसे करें इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न

Thu, 06 Mar 2025 07:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 06 Mar 2025 07:12 AM IST
सार

Amalaki Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए एकादशी तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिन पूजा पाठ व व्रत रखने से साधक को धन, धान्य, सुख, और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं

विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2025 Date Lord Vishnu Puja Vidhi Know Importance in Hindi
आमलकी एकादशी 2025 - फोटो : amar ujala

Amalaki Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए एकादशी तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिन पूजा पाठ व व्रत रखने से साधक को धन, धान्य, सुख, और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं, इतना ही नहीं यह तिथि पितरों आशीर्वाद पाने के लिए भी शुभ है। इस दौरान फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को सभी में खास माना गया है। इसे आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु वास करते हैं, इसलिए इस दिन आंवले के पवित्र वृक्ष की पूजा का विधान है।



पंचांग के अनुसार इस वर्ष 10 मार्च 2025 को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर देर रात 12:51 मिनट तक रहेगा। इस योग में विष्णु जी की विधि विधान से उपासना करने से व्यक्ति की समस्त परेशानियां समाप्त होती हैं और उसके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व और पूजा विधि के बारे में जानते हैं....

Amalaki Ekadashi 2025 Date Lord Vishnu Puja Vidhi Know Importance in Hindi
ऐसा कहा जाता है कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर विष्णु जी के मुख से चंद्रमा के समान एक छोटा-सा बिंदु पृथ्वी पर गिर गया था। - फोटो : freepik

क्यों खास है आमलकी एकादशी ?
ऐसा कहा जाता है कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर विष्णु जी के मुख से चंद्रमा के समान एक छोटा-सा बिंदु पृथ्वी पर गिर गया था। इसके बाद इस बिंदु से आंवले का पेड़ उत्पन्न हुआ था। तभी से इस तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

Amalaki Ekadashi 2025 Date Lord Vishnu Puja Vidhi Know Importance in Hindi
आमलकी एकादशी की पूजा विधि - फोटो : freepik
आमलकी एकादशी की पूजा विधि
  • आमलकी एकादशी के दिन सुबह ही स्नान करें और व्रत का संकल्प ले।
  • इसके बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें और घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • अब पूजा के लिए सभी सामग्रियों को एकत्रित करें।
  • सबसे पहले एक साफ चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अब प्रभु को वस्त्र अर्पित करें।
  • भगवान को पीले रंग के फूलों की माला और चंदन लगाएं।
  • पूजा में तुलसी के पत्ते भी श्रीहरि को अर्पित करें।
  • दीपक जला लें।
  • आमलकी एकादशी की कथा पढे़ं।
  • भगवान विष्णु की आरती करें।
  • इस दिन आंवले के पेड़ की भी पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2025 Date Lord Vishnu Puja Vidhi Know Importance in Hindi
भगवान विष्णु का बीज मंत्र - फोटो : adobe stock
भगवान विष्णु का बीज मंत्र
ॐ बृं

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात:

भगवान विष्णु का स्तुति मंत्र
शांताकारं भुजगशयनं, पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं, मेघवर्णं शुभाङ्गम्।लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं, योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं, सर्वलोकैकनाथम्।।
भगवान विष्णु का शक्तिशाली मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2025 Date Lord Vishnu Puja Vidhi Know Importance in Hindi
भगवान विष्णु की आरती - फोटो : Amar Ujala
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के दिन इस उपाय से पाएं श्री हरि का आशीर्वाद, दूर होंगे सभी संकट




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed