फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया आज, इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, धन लाभ के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Wed, 30 Apr 2025 06:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 06:32 AM IST
सार

Sona Khareedne Ka Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया, जिसे आखातीज भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी और कुबेर देव को प्रसन्न किया जा सकता है, जिससे जीवन में स्थायी उन्नति और शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Buy gold on Akshaya Tritiya in this auspicious time chant these mantras for dhanlabh
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया, जिसे आखातीज भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 'अक्षय' का अर्थ होता है, जो कभी क्षय न हो, यानी जिसका कभी नाश न हो। इसी विश्वास के साथ इस दिन जो भी पुण्य कर्म, दान, पूजन या निवेश किया जाता है, वह अनंत गुणा होकर फल देता है।


Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए शनि जयंती, तर्पण और दान का महत्व
इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन धन, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लोग इस शुभ अवसर पर सोना, चांदी, आभूषण, भूमि, वाहन और अन्य संपत्तियों की खरीदारी करते हैं, ताकि उनके जीवन में स्थायी समृद्धि बनी रहे। साथ ही यह दिन शुभ विवाह, नए व्यापार की शुरुआत और नए कार्यों के आरंभ के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।
Vaishakh Maah Ke Upay: वैवाहिक जीवन और घर की सुख-समृद्धि में चाहते हैं वृद्धि, तो वैशाख माह में करें ये उपाय
मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर मां लक्ष्मी और कुबेर देव को प्रसन्न किया जा सकता है, जिससे जीवन में स्थायी उन्नति और शुभ फल प्राप्त होते हैं। 
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर के लिए ये वस्तुएं न खरीदें, हो सकती है परेशानी

Akshaya Tritiya 2025 Buy gold on Akshaya Tritiya in this auspicious time chant these mantras for dhanlabh
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock

अक्षय तृतीय कब है? 
वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ: 29 अप्रैल, सायं  05: 31 मिनट पर 
वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त: 30 अप्रैल,दोपहर 02:31 मिनट पर 
उदया तिथि के अनुसार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। 

Akshaya Tritiya 2025 Buy gold on Akshaya Tritiya in this auspicious time chant these mantras for dhanlabh
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीय सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
30 अप्रैल, बुधवार प्रातः 5: 41 मिनट से लेकर दोपहर 2:12 मिनट तक रहेगा। 
सोना खरीदने के लिए कुल अवधि: 8 घंटे 30 मिनट 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Buy gold on Akshaya Tritiya in this auspicious time chant these mantras for dhanlabh
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock

अक्षय तृतीया  पूजा मंत्र
ऊँ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Buy gold on Akshaya Tritiya in this auspicious time chant these mantras for dhanlabh
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : freepik.com

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के खास मंत्र 
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed