Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को खासतौर पर समृद्धि, सौभाग्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का महत्व इस बात से भी है कि इस दिन किए गए सभी कार्यों में सफलता, समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से सोने, चांदी या अन्य बहुमूल्य वस्तुएं खरीदने का रिवाज है। वहीं, मान्यता है कि इस दिन किए गए निवेश से दीर्घकालिक लाभ मिलता है।
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर के लिए ये वस्तुएं न खरीदें, हो सकती है परेशानी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:39 PM IST
सार
Avoid These Things On Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया का दिन विशेष रूप से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए माना जाता है। इस दिन हर कार्य में शुभता और सफलता प्राप्त होती है। इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि हम इस दिन कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और शुभता का ध्यान रखें। जो चीजें आपके घर की खुशहाली में वृद्धि कर सकती हैं, उन्हीं का चयन करें और अशुभ वस्तुओं से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन