फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adhik Mass Purnima 2020: अधिक पूर्णिमा आज, धन पाने के लिए करें ये 5 काम

Thu, 01 Oct 2020 06:48 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Oct 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
Adhik Mass Purnima 2020 do these upay in adhik mass purnima
अधिक मास 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Adhik Mass Purnima 2020: अधिक मास पूर्णिमा 1 अक्टूबर को है। धार्मिक रूप से अधिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री लक्ष्मी नारायण व्रत किया जाता है। मलमास की पू्र्णिमा के दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान और दान-पुण्य का महत्व है। पूर्णिमा वाले दिन चांद अपने पूरे आकार में होता है। यानी जिस दिन आकाश में चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देता हो उस दिन पूर्णिमा होती है। 

Adhik Mass Purnima 2020 do these upay in adhik mass purnima
गणेश देव की करें आराधना - फोटो : Pixabay
भगवान गणेश की पूजा

भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। पूर्णिमा के पावन दिन गणेश जी की पूजा करें और उन्हें भोग भी लगाएं। गणेश जी को मोदक ओर और लड्डू प्रिय होते हैं। 

Adhik Mass Purnima 2020 do these upay in adhik mass purnima
पीपल का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया
पीपल के वृक्ष की करें पूजा

शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhik Mass Purnima 2020 do these upay in adhik mass purnima
चंद्र देव के इस मंत्र का करें जप - फोटो : अमर उजाला
चंद्र देव के इस मंत्र का करें जप

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन
Adhik Mass Purnima 2020 do these upay in adhik mass purnima
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed