फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2020 Date: कब है दशहरा, जानें तारीख, मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व

Wed, 30 Sep 2020 07:45 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 30 Sep 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2020 Date muhurat and religious significance
दशहरा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Dussehra 2020: दशहरा हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता। हर साल यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। पूरे देश में विजयादशी के दिन रावण के पुतले को फूंकने की परंपरा है। आइए जानते हैं इस साल यह त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

Dussehra 2020 Date muhurat and religious significance
दशहरा में रावण दहन - फोटो : सोशल मीडिया

कब है विजय दशमी? 
Vijay Dashmi 2020 Date: इस साल विजया दशमी पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल मलमास (अधिकमास) लगने की वजह से नवरात्रि और दशहरा पर्व एक महीने देर से आ रहे हैं। 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। जबकि 24 अक्टूबर को रामनवमी है।

Dussehra 2020 Date muhurat and religious significance
दशहरा शुभ मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि प्रारंभ - 25 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट से 
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 तक
अपराह्न पूजा मुहूर्त - 01 बजकर 11 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक
दशमी तिथि समाप्त - 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2020 Date muhurat and religious significance
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : Rohit Jha

इस बार आठ दिनों में ही बीत जाएंगे नवरात्र
इस बार नवरात्र आठ दिन के होंगे। अष्टमी और नवमी तिथियों को दुर्गापूजा एक ही दिन होगी। 24 अक्तूबर को सवेरे छह बजकर 58 मिनट तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी।

विज्ञापन
Dussehra 2020 Date muhurat and religious significance
दशहरा में रामलीला मंचन करते हुए कलाकार - फोटो : PTI
दशहरे के दिन होती है शस्त्र पूजा

दशहरे के दिन शस्त्र पूजा का विधान है। सनातन परंपरा में शस्त्र और शास्त्र दोनों का बहुत महत्व है। शास्त्र की रक्षा और आत्मरक्षा के लिए धर्मसम्म्त तरीके से शस्त्र का प्रयोग होता रहा है। प्राचीनकाल में क्षत्रिय शत्रुओं पर विजय की कामना लिए इसी दिन का चुनाव युद्ध के लिए किया करते थे। पूर्व की भांति आज भी शस्त्र पूजन की परंपरा कायम है और देश की तमाम रियासतों और शासकीय शस्त्रागारों में आज भी शस्त्र पूजा बड़ी धूमधाम के साथ की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed