Diwali 2026 Date: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, यह तिथि शुभता, नई शुरुआत, लाभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में पूजा-पाठ के विशेष आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर यह उत्सव मनाया था। इसलिए दिवाली को दीपों की रोशनी, खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
{"_id":"6ae8377f5692b4089002edd9","slug":"8-or-9-november-diwali-2026-date-shubh-muhurat-and-amavasya-tithi-in-hindi-2026-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त
Mon, 02 Nov 2026 12:43 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:43 PM IST
सार
Diwali 2026 Date: दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि भगवान राम वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। जानें 2026 में दिवाली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
दिवाली 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
Trending Videos
दिवाली 2026
- फोटो : adobe stock
कब है दिवाली 2026?
- हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी।
- इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा।
- प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी।
नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
नवंबर मासिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए अनुभवों के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा महीना
दिवाली 2026
- फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस अवधि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली 2026
- फोटो : adobe
8 नवंबर 2026, चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ: शाम 5:31 बजे से 7:21 बजे तक
- रोग: रात 7:21 बजे से 8:57 बजे तक
- उद्वेग: रात 8:57 बजे से 10:33 बजे तक
- चर: रात 10:34 बजे से 12:10 बजे तक
- लाभ: रात 12:10 बजे से 1:46 बजे तक (9 नवंबर)
- अमृत: रात 1:46 बजे से 3:22 बजे तक
- काल: रात 3:23 बजे से 4:59 बजे तक
- शुभ: सुबह 4:59 बजे से 6:35 बजे तक
विज्ञापन
दिवाली 2026
- फोटो : AI
दिवाली उत्सव 2026 की प्रमुख तिथियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
- छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी: 7 नवंबर 2026, शनिवार
- दीपावली: 8 नवंबर 2026, रविवार
- गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
- भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार