हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा समेत मनाली, लाहौल,पांगी और किन्नौर की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली हैै। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, लाहौल के मुख्यालय केलांग समेत कई इलाकों में शुक्रवार रात को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पूरी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारालाचा में सबसे ज्यादा करीब 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इसके चलते मनाली-लेह मार्ग पर रविवार तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राहत कि बात यह है कि ताजा हिमपात के बावजूद अटल टनल रोहतांग और रोहतांग दर्रा होकर वाहनों और बसों की आवाजाही जारी है। बर्फ से लकदक पहाड़ों का नजारा देखने लायक हैै।
हिमाचल: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, अटल टनल में उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें
न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन